11.72 मीट्रिक टन हुई धान खरीद

जिले में दो केंद्रों पर सोमवार को 11.72 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। अब तक कुल 142.26 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। पिछले साल 517.56 मीट्रिक टन धान की बिक्री किसान कर चुके थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:00 PM (IST)
11.72 मीट्रिक टन हुई धान खरीद
11.72 मीट्रिक टन हुई धान खरीद

शामली, जागरण टीम। जिले में दो केंद्रों पर सोमवार को 11.72 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। अब तक कुल 142.26 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। पिछले साल 517.56 मीट्रिक टन धान की बिक्री किसान कर चुके थे।

शामली मंडी में एफसीआई का क्रय केंद्र खुल गया है, लेकिन पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई। अब जिले में क्रय केंद्रों की कुल संख्या दस हो गई है। एक अक्टूबर से सात केंद्र शुरू हुए थे। हरियाणा बार्डर पर मोटा धान ले जाने से किसानों को रोका गया तो प्रशासन ने बिड़ौली क्षेत्र में दो नए केंद्र भी शुरू किए। उनपर अभी तक खरीद नहीं हुई है। धान खरीद नोडल अधिकारी अरविद कुमार सिंह ने बताया कि जिले के किसान लगातार आनलाइन पंजीकरण करा रहे हैं। बार्डर पर रोका यूपी का धान

कैराना : सोमवार को हरियाणा पुलिस-प्रशासन ने बॉर्डर पर यूपी के किसानों का मोटा धान रोक दिया। किसान धान को हरियाणा की मंडियों में बेचने जा रहे थे। यूपी के किसानों के मोटे धान को रोकने के लिए हरियाणा प्रशासन ने पानीपत की सनौली पुलिस व कृषि विभाग की टीम को बार्डर पर लगाया गया था। हालांकि, अन्य प्रकार के धान को चेकिग के बाद हरियाणा में जाने दिया गया। संसू तीन गांवों में लगे स्वास्थ्य कैंप

कैराना : स्वास्थ्य विभाग ने तीन गांवों में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। क्षेत्र निवासी तीन महिलाओं की डेंगू के कारण मौत हो चुकी है। बुखार के प्रकोप को देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव खुरगान, रामड़ा व मोहम्मदपुर राई में कैंप लगाया गया। इस दौरान 65 लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई और उन्हें दवाइयां वितरित की गई। संसू

chat bot
आपका साथी