बार्डर पर रोका यूपी के किसानों का धान

हरियाणा पुलिस-प्रशासन ने तीसरे दिन भी यूपी के किसानों का धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली बार्डर पर रोक दी गई। मोटे धान को बार्डर से वापस भेजा गया जबकि बाकी को हरियाणा में प्रवेश दे दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:11 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:11 PM (IST)
बार्डर पर रोका यूपी के किसानों का धान
बार्डर पर रोका यूपी के किसानों का धान

शामली, जागरण टीम। हरियाणा पुलिस-प्रशासन ने तीसरे दिन भी यूपी के किसानों का धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली बार्डर पर रोक दी गई। मोटे धान को बार्डर से वापस भेजा गया, जबकि बाकी को हरियाणा में प्रवेश दे दिया गया।

हरियाणा की मंडियों में धान बेचने जाने वाले किसानों को गत तीन दिनों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी बार्डर पर ही हरियाणा पुलिस-प्रशासन ने यूपी के किसानों के धान के वाहनों को रोक दिया और उन्हें वापस भेज दिया गया। इसके चलते बार्डर पर सड़क किनारे किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लग गई। किसान अपने धान को लेकर परेशान हैं। वहीं बार्डर पर हरियाणा के बापौली से ब्लाक टेक्निकल मैनेजर रेहान अहमद ने बताया कि उनकी ड्यूटी भी बार्डर पर यूपी के किसानों के धान को चेक करने के लिए लगाई गई है। यूपी में मोटे धान की फसल अधिक होती है। हरियाणा सरकार के निर्देश अनुसार मोटे धान को हरियाणा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, वैरायटी 11-21 या 1509 धान को हरियाणा में प्रवेश दिया जा रहा है। इस पर कोई रोक नहीं है। दो केंद्रों पर हुई 29.96 मीट्रिक टन धान की खरीद

जागरण संवाददाता, शामली : जिले में धान खरीद की गति थोड़ी बढ़ने लगी है। गुरुवार को थानाभवन और झिझाना केंद्र पर 29.96 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई।

इस बार जिले का धान क्रय लक्ष्य एक हजार मीट्रिक टन का है और अब तक 418 किसान आनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। जब से किसानों को हरियाणा बार्डर पर रोका जा रहा है, तब से खरीद में तेजी आई है। अब तक 37 किसानों से कुल 95.48 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है, जबकि पिछले साल 21 अक्टूबर तक 466.72 मीट्रिक टन खरीद हुई थी। कुल लक्ष्य 300 मीट्रिक टन का था। धान खरीद नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी अरविद कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रों पर किसानों का कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी