बर्फीली हवाओं ने ढाया सितम, नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

शामली जेएनएन। कोहरे से राहत रही लेकिन पूरे दिन अधिकांश बादल ही छाए रहे। दोपहर में हल्की धूप खिली थी लेकिन राहत देने वाली नहीं थी। इसके बाद काले बादल छाए और शीतलहर से ठंड बढ़ गई। शाम के वक्त जगह-जगह लोग अलाव तापते भी दिखे। अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:25 PM (IST)
बर्फीली हवाओं ने ढाया सितम, नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन
बर्फीली हवाओं ने ढाया सितम, नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

शामली, जेएनएन।

कोहरे से राहत रही, लेकिन पूरे दिन अधिकांश बादल ही छाए रहे। दोपहर में हल्की धूप खिली थी, लेकिन राहत देने वाली नहीं थी। इसके बाद काले बादल छाए और शीतलहर से ठंड बढ़ गई। शाम के वक्त जगह-जगह लोग अलाव तापते भी दिखे। अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम लगातार बदल रहा है। कभी बारिश, कभी कोहरा, कभी धूप तो कभी बादल छा रहे हैं। रविवार को सुबह के समय कोहरा रहा उसके बाद राहत मिली, लेकिन आसमान में बादल ही छाए हुए थे। बर्फीली हवाओं का सितम सुबह से था और हाथ-पांव सुन्न हो रहे थे। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों से पैक नजर आए। सुबह दिन चढ़ने के साथ ठिठुरन भी बढ़ रही थी। दोपहर में बादल कुछ छटे तो सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन धूप बेहद फीकी थी। ऐसे में ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। धूप भी कुछ ही समय के लिए रही और फिर से सूर्यदेव बादलों में छिप गए। इससे ठंड में तो काफी बढ़ोत्तरी हो गई। शाम को हवा का प्रकोप भी और बढ़ गया। सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ाने वाली रहीं। इसका असर सड़कों पर भी दिखा। शाम के समय जब तेज हवा चली तो लोग अपने घरों में पहुंच गए। शहर के वर्मा मार्केट, शिव चौक आदि के पास लगने वाली खानपान की रेहड़ियां पर भी लोग नहीं पहुंचे। रविवार होने के कारण शाम के समय जल्दी ही अस्पताल रोड पर मेडिकल स्टोर भी बंद हो गए थे।

गन्ने की आवक बढ़ी, ट्रैक्टर-ट्रालियों की लगी कतार

शामली: गन्ने की आवक बढ़ने से रविवार शाम को शहर में ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतार लग गई। रविवार होने के चलते सड़कों पर वाहनों का आवागमन कुछ कम था तो ऐसे में दिक्कत भी थोड़ी कम रही।

कोहरे के कारण वाहन चलाने में दिक्कत रहती है। ऐसे में किसान भी कोहरा छटने के बाद ही चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंच रहे हैं। रविवार को दोपहर तक तो कोई समस्या नहीं थी। लेकिन गन्ने की आवक बढ़ती गई और ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतार भी बढ़ती चली गई। मिल गेट से लेकर हनुमान धाम, वर्मा मार्केट और सुभाष चौक तक कतार लगी हुई थी। रविवार को शहर के बाजारों में साप्ताहिक बंदी होती है। वाहनों का आवागमन भी कम रहा। जाम की समस्या तो रही, लेकिन बहुत अधिक नहीं। अगर सोमवार को भी गन्ना लदे वाहनों की लाइन शहर में लगी रही तो जाम की समस्या काफी परेशान करने वाली होगी।

अपर दोआब चीनी मिल के वरिष्ठ प्रबंधक (गन्ना) दीपक राणा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोहरा पड़ रहा है। ऐसे में किसान कोहरा छटने पर ही गन्ना लेकर आ रहे हैं। एक साथ अधिक गन्ना आने से दिक्कत हुई है। हालांकि देर रात तक स्थिति ठीक हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी