तेज गति से वाहन चलाने वालों के एआरटीओ ने काटे चालान

शामली जेएनएन शहर में तेज गति में बाइक चलाने वाले युवकों के खिलाफ एआरटीओ ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। इस दौरान चार वाहनों को सीज करके कई का चालान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:12 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:12 PM (IST)
तेज गति से वाहन चलाने वालों के एआरटीओ ने काटे चालान
तेज गति से वाहन चलाने वालों के एआरटीओ ने काटे चालान

शामली, जेएनएन : शहर में तेज गति में बाइक चलाने वाले युवकों के खिलाफ एआरटीओ ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। इस दौरान चार वाहनों को सीज करके कई का चालान किया गया।

बुधवार को एआरटीओ ने शहर के शिव चौक, वर्मा मार्केट आदि जगह पर अभियान चलाकर तेज गति नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। एआरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान खासकर युवा जो तेज गति से नियमों का उल्लंघन करके वाहन चलाते है उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि शिव चौक के पास चार वाहनों को सीज किया गया। वहीं दस बाइकों का चालान किया गया है। साथ ही युवाओं को नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। एआरटीओ ने बताया कि रोजाना अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गृह क्लेश से परेशान महिला ने यमुना में लगाई छलांग

संवाद सूत्र, कैराना : गृहक्लेश के कारण एक महिला ने आत्महत्या करने के इरादे से यमुना नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने महिला को बचाया।

बुधवार को यूपी-हरियाणा बार्डर पर स्थित यमुना नदी किनारे पहुंची एक महिला ने आत्महत्या करने के इरादे से पानी में छलांग लगा दी। उस समय यमुना नदी पर मौजूद गुलफाम व शाहरुख ने शोर मचा दिया। इसके बाद गोताखोर व पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने महिला को सुरक्षित निकाल लिया।

महिला ने बताया कि वह हरियाणा के सनौली थानाक्षेत्र के गांव कुराड़ की रहने वाली है। उसके तीन बेटे हैं। दो की शादी हो गई है। एक अविवाहित है। उसकी पुत्रवधू आए दिन झगड़ा करती है। पुलिस ने कुराड़ में जिला पंचायत सदस्य श्यामचंद को मामले की जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य महिला के स्वजनों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को साथ ले गए।

chat bot
आपका साथी