मौजूद हैं आक्सीजन के 70 जंबो सिलेंडर और 14 वेंटीलेटर

जेएनएन शामली स्वास्थ्य विभाग का कोविड लेवल-2 चिकित्सालय में आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता का दावा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:42 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:20 PM (IST)
मौजूद हैं आक्सीजन के 70 जंबो सिलेंडर और 14 वेंटीलेटर
मौजूद हैं आक्सीजन के 70 जंबो सिलेंडर और 14 वेंटीलेटर

जेएनएन, शामली : स्वास्थ्य विभाग का कोविड लेवल-2 चिकित्सालय में आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता का दावा है। 70 जंबो, 97 छोटे सिलेंडर तैयार हैं। 54 बेड पर सीधे आक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था है। साथ ही 14 वेंटीलेटर भी हैं।

कोरोना की शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग की बहुत अधिक तैयारी नहीं थे। जब पहला संक्रमित मिला था तो तब सीएचसी शामली में आइसोलेशन वार्ड ही था। हालांकि पहला केस आने के बाद सीएचसी झिझाना को कोविड लेवल-1 चिकित्सालय बनाया था। साथ ही सेंट आरसी स्कूल झिझाना को भी अस्पताल में बदला गया था। हालांकि किसी संक्रमित की हालत जरा भी बिगड़ती थी तो उन्हें सहारनपुर रेफर किया जाता था। सितंबर माह के आखिर में जिला संयुक्त अस्पताल में लेवल-1 के साथ लेवल-2 अस्पताल तैयार हो गया था। लेवल-2 के लिए आक्सीजन व वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई थी। जिला संयुक्त अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सफल कुमार ने बताया कि छोटे कुल सिलेंडर 120 हैं और 23 खाली हैं, लेकिन उन्हें एक-दो दिन में ही भरवा लिया जाएगा। आक्सीजन की बिल्कुल भी कमी नहीं है। कोविड चिकित्सालय में चिकित्सकों, फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स आदि की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई जा रही है। मरीजों के आक्सीजन स्तर को नियमित देखा जाता है और जरूरत के मुताबिक आक्सीजन लगाई जाती है।

कोविड-19 गाइडलाइन के पालन में न बरतें लापरवाही

जेएनएन, शामली : कोविड-19 का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कोविड चैन को तोड़ना जरूरी हो गया। जिला प्रशासन लगातार कोविड गाडलाइन का पालन करने पर जोर दे रहा है। बाजारों में भीड़ बढ़ने व शारीरिक दूरी मास्क के प्रयोग में हीला हवाली पर एडीएम अरविद कुमार सिंह ने कड़ा रूख अपनाया है। उन्होंने कोविड गाइडलाइन का अनिवार्य पालन कराने व नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

गुरुवार को अपर जिलाधिकारी अरविद कुमार सिंह ने कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए गंभीरता के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी अपने घरों के अंदर रहे बिना जरूरी कार्य के घर से बाहर न निकलें और बाजारों में भीड़भाड़ न लगाएं। शासन और प्रशासन के दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का 100 फीसद पालन करें। उन्होंने आम जनता से अपील की कि शारीरिक दूरी व मास्क का प्रयोग करें और कोरोनो से खुद व परिवार को बचाए। कोविड-19 से सतर्कता व बचाव रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि वह शारीरिक दूरी व मास्क लगाए। किसी भी समस्या के लिए जिला मुख्यालय पर स्थापित एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर नंबर-01398- 270203 पर अपनी शिकायत दर्ज का सकते हैं। प्रत्येक शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी