कोविड अस्पताल में 32 मरीजों को आक्सीजन आपूर्ति

कोविड अस्पताल में 32 मरीजों को आक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। भर्ती कुल मरीजों की संख्या 56 है और कुल बेड 200 हैं। ऐसे में 144 बेड खाली हैं। साथ ही पांच हजार लीटर से अधिक आक्सीजन की उपलब्धता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 10:57 PM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 10:57 PM (IST)
कोविड अस्पताल में 32 मरीजों को आक्सीजन आपूर्ति
कोविड अस्पताल में 32 मरीजों को आक्सीजन आपूर्ति

शामली, जागरण टीम। कोविड अस्पताल में 32 मरीजों को आक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। भर्ती कुल मरीजों की संख्या 56 है और कुल बेड 200 हैं। ऐसे में 144 बेड खाली हैं। साथ ही पांच हजार लीटर से अधिक आक्सीजन की उपलब्धता है।

कोविड अस्पताल में भी लगातार मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सफल कुमार ने बताया कि तीन शिफ्ट में एमबीबीएस चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगी है। उपचार और देखभाल बेहतर तरीके से की जा रही है। गंभीर हालत वाले मरीजों में अगर कोई सुधार नहीं दिखता है तभी उन्हें मेडिकल कालेज सहारनपुर रेफर किया जा रहा है। कुछ दिन पहले रेमडेसिविर के 100 इंजेक्शन मिले थे। गंभीर हालत वाले मरीजों को लगाने के बाद 35 से अधिक इंजेक्शन हैं। जल्द ही इंजेक्शन मिल सकते हैं। आक्सीजन की अभी तक कोई कमी नहीं है। शामली के रिफिलिग प्लांट से आक्सीजन मिल रही है। वहीं, गंगामृत और शांति केयर अस्पताल में भी संक्रमित अपने खर्च पर उपचार करा रहे हैं। दुकान बंदी के दौरान श्रमिकों का नहीं काटें वेतन

जागरण संवाददाता, शामली : कोरोना वायरस से पूरा देश जंग लड रहा है। इसमें लाकडाउन के चलते दो दिन बाजार बंद रहने लगे हैं। श्रम विभाग के अधिकारियों ने दुकानदारों से श्रमिकों को पूरा और समय से वेतन देने की अपील की है।

कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में महामारी चल रही है। डीएम के आदेश पर शनिवार व रविवार का लाकडाउन लगाया गया है। श्रम विभाग को ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि व्यापारी कर्मचारियों का बाजार बंदी के दो दिनों का वेतन काट रहे हैं। श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त संतोष कुमार ने व्यापारियों से अपील की है कि दुकानदार दुकानों पर कार्य करने वाले श्रमिकों को बाजार बंदी के दौरान भी वेतन दें। इस समय पूरे देश में महामारी चल रही है। यदि श्रमिकों को वेतन नहीं दिया तो उनके सामने खाने की परेशानी हो जाएगी। सभी दुकानदारों से अपील है कि दुकान पर कार्य करने वाले श्रमिकों को शनिवार और रविवार का वेतन भी समय से दे। वैसे तो श्रमिकों को वेतन बहुत कम मिलता है, लेकिन बाजार बंदी के दौरान यदि यह वेतन भी रोक लिया गया तो उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी