कोविड चिकित्सालय में बढ़ाए गए आक्सीजन बेड

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड चिकित्सालय में आक्सीजन बेड बढ़ाए हैं। अभी तक 54 आक्सीजन बेड थे और अब यह संख्या 130 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। साथ ही मरीजों के बेहतर उपचार व देखरेख के लिए अतिरिक्त चिकित्सकों व स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 10:03 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 10:03 PM (IST)
कोविड चिकित्सालय में बढ़ाए गए आक्सीजन बेड
कोविड चिकित्सालय में बढ़ाए गए आक्सीजन बेड

शामली, जागरण टीम। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड चिकित्सालय में आक्सीजन बेड बढ़ाए हैं। अभी तक 54 आक्सीजन बेड थे और अब यह संख्या 130 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। साथ ही मरीजों के बेहतर उपचार व देखरेख के लिए अतिरिक्त चिकित्सकों व स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।

जिले में कोरोना के एक हजार से अधिक सक्रिय केस हैं। 46 मरीज ही भर्ती हैं और अन्य सभी घर में आइसोलेट किए गए हैं। सितंबर में 100 बेड का कोविड लेवल-2 चिकित्सालय शुरू किया गया था। फरवरी-मार्च में तो चिकित्सालय में कोई मरीज भर्ती नहीं रहा, लेकिन अप्रैल में फिर से भर्ती होना शुरू हो गए हैं। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले दिनों कुल बेड की संख्या 200 कर दी गई थी।

जिला संयुक्त अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सफल कुमार ने बताया कि कोविड चिकित्सालय में 46 मरीज भर्ती हैं। 20 मरीजों को ही आक्सीजन लगाने की जरूरत पड़ रही है। आक्सीजन पर्याप्त है और मेरठ से सिलेंडर भरकर आते हैं। 29 सिलेंडर आक्सीजन भरने के लिए मेरठ भेजे हुए हैं। फिलहाल 200 बेड तैयार हैं और 150 बेड और बढ़ाए जाएंगे। आक्सीजन की सेंट्रल आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। फिजिशियन कोई नहीं

स्वास्थ्य विभाग के पास विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। ऐसे में कोविड चिकित्सालय में एमबीबीएस चिकित्सकों की ड्यूटी ही लगाई गई है। हालांकि एक निश्चेतक की ड्यूटी भी है, लेकिन फिजिशियन कोई नहीं है। सीएमओ डा. संजय अग्रवाल का कहना है कि जो भी संसाधन उपलब्ध हैं, उनसे ही मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी