हिस्से के पैसे मांगने पर अपने ही बने दुश्मन, की मारपीट

माता-पिता के खाते से निकाले रुपये से हिस्से के रुपये मांगने पर अपने ही दुश्मन बन गए। परिवार के साथ मारपीट की गई। तहरीर देने पर पुलिस ने कई हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:32 PM (IST)
हिस्से के पैसे मांगने पर अपने  ही बने दुश्मन, की मारपीट
हिस्से के पैसे मांगने पर अपने ही बने दुश्मन, की मारपीट

शामली, जागरण टीम। माता-पिता के खाते से निकाले रुपये से हिस्से के रुपये मांगने पर अपने ही दुश्मन बन गए। परिवार के साथ मारपीट की गई। तहरीर देने पर पुलिस ने कई हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

नगर की पंजाब ट्रैक्टर वाली गली दयानंद नगर में रहने वाले अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह तीन भाई है। उनके माता-पिता के खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा थे। इस रकम को तीनों भाईयों के हस्ताक्षर कर निकाल लिया गया था। यह रुपये एसबीआई ने उनके भाई सुशील के खाते में चेक से डाले थे। बुधवार को इस रकम का बंटवारा होना था। उन्होंने अपने हिस्से के रुपये मांगे तो उनके भाई सुशील कुमार व उनके पुत्र अर्जुन, शिपी, भांजा सचिन ने उनके हिस्से के रुपये देने से इंकार कर दिया। इन लोगों ने उनके व उनकी बेटियों, पत्नी से मारपीट कर दी। सभी को मारने की धमकी दी गई। हमलावर फरार हो गए। अशोक ने सभी आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली शामली पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी तलाश शुरू कर दी है।

....

विस चुनाव में महिलाओं को 40 फीसद आरक्षण देने की सराहना

शामली, जागरण टीम। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 40 फीसद आरक्षण की घोषणा की है। इस घोषणा के उपरांत कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का आभार प्रकट किया।

बुधवार को कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 40 फीसद टिकट देने का फैसला सराहनीय है। देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी महिलाओं के लिए नये रास्ते बनाने का काम करेगा। कहा कि महिलाओं के लिए सीटों के रिजर्वेशन की वकालत सबसे पहले कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने की थी। उनके सपने को प्रियंका गांधी पूर्ण करने का काम करने जा रही हैं। लड़की हूं, लड़ सकती हूं। योजना के तहत महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के चुनाव लड़वाने का फैसला महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन लाने के संकेत हैं। सहनशीलता के मामले में महिलाओं का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का महिलाओं के लिए उठाया यह कदम हिदुस्तान की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने का काम करेगा।

chat bot
आपका साथी