अब बढ़ सकती है जिले में धान खरीद की गति

धान खरीद सत्र शुरू हुए 1

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:50 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:50 AM (IST)
अब बढ़ सकती है जिले में धान खरीद की गति
अब बढ़ सकती है जिले में धान खरीद की गति

शामली, जागरण टीम। धान खरीद सत्र शुरू हुए 18 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक जिले के केंद्रों पर बहुत कम खरीद हुई है। शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक हरियाणा पुलिस-प्रशासन ने किसानों को रोके रखा। ऐसे में किसानों को दिक्कत हुई। पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था। करनाल में हरियाणा के किसानों से खरीद करने को ही प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे में अब जिले में खरीद तेज होने की संभावना बढ़ी है।

पिछले साल की खरीद को देखते हुए सरकार ने जिले का लक्ष्य 300 मीट्रिक टन से बढ़ाकर एक हजार मीट्रिक टन किया है। एक अक्टूबर से सात केंद्र खुल गए थे, लेकिन 10 दिन तक कोई किसान नहीं आया। अब तक दो किसान से 4.40 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। हालांकि 350 किसान अब तक आनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं, लेकिन पिछले साल इस वक्त तक पंजीकरण कराने वालों की संख्या एक हजार से पार थी। पिछले सत्र में 355 किसानों ने 1047 मीट्रिक टन धान बेचा था। हरियाणा बार्डर पर किसानों को इसलिए रोका गया था, क्योंकि करनाल मंडी में हरियाणा के किसानों की भीड़ है। और वहीं के किसानों से खरीद को प्राथमिकता दी जा रही है। रविवार को बार्डर पर किसानों की आवाजाही भी नहीं रही, क्योंकि मंडी बंद थी।

धान खरीद के नोडल अधिकारी एडीएम अरविद कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र प्रभारी किसानों से संपर्क कर रहे हैं। पिछले साल जिन किसानों से खरीद हुई थी, उनके मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं। उम्मीद है कि अब जिले के केंद्रों पर खरीद बढ़ने लगेगी।

-21 दिन में हो गया था लक्ष्य पूरा

पिछले साल 29 सितंबर से क्रय केंद्र इसलिए शुरू किए गए थे, लेकिन हरियाणा बार्डर पर किसानों को रोका जा रहा था। ऐसे में जिले के केंद्रों पर तेजी से खरीद हुई थी और 300 मीट्रिक टन का लक्ष्य का 21 दिन में ही पूरा हो गया था।

---

इसलिए हरियाणा जाते हैं किसान

किसानों का हरियाणा के आढ़तियों से पुराना संबंध है। किसानों को जरूरत पड़ने पर एडवांस पैसा भी मिल जाता है। खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही होती है, लेकिन कुछ आढ़ती कमीशन में से भी कुछ धनराशि किसानों को देते हैं।

chat bot
आपका साथी