रोजाना चेक होगी गन्ने की रिकवरी

गन्ने की रिकवरी की अब रोजाना जांच की जाएगी। जैसे ही रिकवरी नौ फीसद के पास पहुंचेगी तो चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल औसत रिकवरी काफी कम है। इस कारण पेराई सत्र शुरू होने में देरी होने की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:19 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:19 PM (IST)
रोजाना चेक होगी गन्ने की रिकवरी
रोजाना चेक होगी गन्ने की रिकवरी

शामली, जेएनएन। गन्ने की रिकवरी की अब रोजाना जांच की जाएगी। जैसे ही रिकवरी नौ फीसद के पास पहुंचेगी तो चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल औसत रिकवरी काफी कम है। इस कारण पेराई सत्र शुरू होने में देरी होने की संभावना है।

अक्टूबर माह में भी काफी बारिश होने से गन्ने की रिकवरी पर प्रभाव पड़ता है। गत रविवार और सोमवार को बारिश हुई थी। इसके बाद गन्ना विभाग ने रिकवरी चेक कराई। कहीं पर पांच फीसद से थोड़ा ज्यादा तो कहीं सात फीसद के आसपास आई थी। शासन के निर्देश हैं कि रिकवरी 8.90 फीसद तक आने पर ही पेराई सत्र शुरू किया जाए। हालांकि जिले के 1.10 लाख गन्ना किसानों को पक्के कैलेंडर जारी किए जा चुके हैं।

जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक शामली चीनी के 28 अक्टूबर, थानाभवन चीनी मिल के 29 अक्टूबर और ऊन चीनी मिल के 30 अक्टूबर को चलने की संभावित तिथि है। लेकिन रिकवरी बढ़ने पर ही पेराई सत्र शुरू होगा। अब रोजाना रिकवरी चेक करेंगे, जिससे पता चल जाएगा कि रिकवरी बढ़ रही है या नहीं। शासन से चीनी मिलों को क्रय केंद्रों का आवंटन भी हो गया है।

..

भाकियू जिलाध्यक्ष का स्वागत

शामली, जेएनएन। जनपद के कांधला कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर शिवालिक ढाबे पर शनिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान पहुंचे। इस दौरान रालोद नेता जिला पंचायत सदस्य अरविद भारसी सहित अन्य लोगों ने फूलमाला पहनाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष ब्रह्मापाल सिंह, पप्पू पंवार, गय्यूर, सुमित, अनुज और कपिल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी