यातायात नियमों का पालन न करने से जा सकती है जान

सड़क सुरक्षा माह के तहत रोडवेज बस स्टैंड पर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:23 PM (IST)
यातायात नियमों का पालन न करने से जा सकती है जान
यातायात नियमों का पालन न करने से जा सकती है जान

शामली, जेएनएन। सड़क सुरक्षा माह के तहत रोडवेज बस स्टैंड पर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

गोष्ठी में एआरटीओ मुंशीलाल ने कहा कि यातायात नियमों के पालन करने से ही हम खुद के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। इस दौरान पंफलेट भी वितरित की गई। शामली डिपो के एआरएम मनोज वाजपेयी ने कहा कि भारत में यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता की बहुत ज्यादा जरूरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खुद के साथ ही दूसरों को भी यातायात नियमों के बारे में समझाएं। शामली डिपो के वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने कहा कि यूपी रोडवेज का ध्येय यात्रियों की सुरक्षा है। इस दौरान यातायात उप निरीक्षक कुंदन सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस और परिवहन विभाग से जुड़े लोगों ने शपथ ली। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को भी यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। घर-घर जाकर किया सपर्मण निधि संग्रह

जागरण संवाददाता, शामली : अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान के तहत सोमवार को स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर संग्रह किया। दयानंद नगर में व्यवस्था प्रमुख सुशील ने रामभक्तों की टोली तिलक लगाकर स्वागत किया। व्यवस्था प्रमुख की पत्नी सपना ने समर्पण निधि में योगदान दिया। आरएसएस के जिला प्रचारक विराट ने सभी स्वयंसेवकों का उत्साहव‌र्द्धन किया। इस दौरान विनय, नगर कार्यवाह सुमित, अनिल, देशपाल, हिमांग, संजय, मलूक, सनी शर्मा आदि ने दायित्व निभाया। उधर, अभियान के तहत सर शादी लाल शुगर मिल में आलोक, अतुल, कुंवरपाल, सुरेंद्र, सोनू आदि मौजूद रहे। रेलपार में समर्पण निधि संग्रह अभियान में लोगों ने ज्यादा से ज्यादा सहयोग किया। इस दौरान योगेश, विपिन, अक्षय आदि का सहयोग रहा। जिला प्रचार प्रमुख संदीप कुमार ने बताया कि अभियान 31 जनवरी तक चलाया जाएगा। जिलेभर से लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। लोग खुद फोनकर निधि समर्पण के लिए आगे आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी