चांद का हुआ दीदार, रोजे आज से शुरू

मौलाना मजहर कासमी ने बताया कि मंगलवार शाम को चांद का दीदार हो गया। पहला रोजा आज(बुधवार) को है। रमजान शरीफ की अहमियत और फजीलत के बारे में मौलाना मजहर कासमी ने बताया कि रोजा वह सब कुछ सिखाता है जिसके विपरीत इंसान अपनी जिदगी गुजारता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 11:48 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 11:48 PM (IST)
चांद का हुआ दीदार, रोजे आज से शुरू
चांद का हुआ दीदार, रोजे आज से शुरू

जेएनएन, शामली। मौलाना मजहर कासमी ने बताया कि मंगलवार शाम को चांद का दीदार हो गया। पहला रोजा आज(बुधवार) को है। रमजान शरीफ की अहमियत और फजीलत के बारे में मौलाना मजहर कासमी ने बताया कि रोजा वह सब कुछ सिखाता है, जिसके विपरीत इंसान अपनी जिदगी गुजारता है। इंसान इस पाक महीने में बुरी आदतों को छोड़ने के साथ खुद पर काबू रखता है। हजरत मौलाना मजहर कासमी बताते है कि इस्लाम धर्म में रमजान का मुबारक सबसे खास है। रमजान के महीने में इंसान रोजे रखता है। अल्लाह रोजेदारों को अपनी रहमतों से नवाजते है। कुरआन शरीफ में आता है कि अल्लाह ने पैगंबर मोहम्मद साहब को अपने दूत के रूप में चुना था। रमजान के आखिरी दस दिन बहुत हीं अहम माने जाते है। रमजान के आखिरी दस दिनों में कुरआन शरीफ मुकम्मल हुआ था। उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में इंसान बुरी आदतों को छोड़कर खुद पर काबू रख और गुनाह करने से बचता है। उन्होंने बताया कि रोजा इंसान को सिखाता है कि हम शरीर के किसी भी हिस्से से कोई गलत काम न करें। रमजान के पाक महीने में गरीब, असहाय लोगों की मदद करने के साथ अपने माल की जकात, व फितरा भी देना चाहिए। रमजान के महीने में अल्लाह अपने बंदों को सत्तर हजार गुणा सवाब अता फरमाते है।

चांद के दीदार के बाद खुशियों से सराबोर हुए लोग जागरण संवाददाता, शामली: मंगलवार शाम चांद का दीदार होने के बाद शामली में भी लोगों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। मस्जिदों में मंगलवार को साफ-सफाई का दौर जारी रहा। लोगों ने माह-ए-रमजान के लिए जमकर खरीदारी की। बाजार में कई-कई किस्मों के खजूर की बहार है। वहीं, रोजों के लिए अन्य वस्तुएं भी लोगों ने खरीदी। शामली में जामा मस्जिद मेन बाजार, फव्वारा स्थित बड़ी मस्जिद, भटियार वाली मस्जिद, कैरारा रोड स्थित ईदगाह वाली मस्जिद, टायर मार्केट स्थित मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में साफ-सफाई हुई। इस दौरान सभी मौलाना ने कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राशिद पहलवान ने कहा कि मुबारकबाद देते समय कोविड गाइडलाइन का पालन बेहद जरूरी है। कोरोना इन दिनों फिर जोर पकड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी