व‌र्ल्ड बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज होने पर मोनिता सम्मानित

15 दिनों तक चले अंतरराष्ट्रीय अखंड काव्य पाठ में शमली की मोनिता सिंह ने भी काव्य पाठ किया था। इसके चलते गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मोनिता सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 10:22 PM (IST)
व‌र्ल्ड बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज होने पर मोनिता सम्मानित
व‌र्ल्ड बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज होने पर मोनिता सम्मानित

शामली, जागरण टीम। 15 दिनों तक चले अंतरराष्ट्रीय अखंड काव्य पाठ में शमली की मोनिता सिंह ने भी काव्य पाठ किया था। इसके चलते गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मोनिता सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गुरुवार को शामली मोहल्ला दयानंद नगर निवासी मोनिता सिंह महक ने बताया कि सितंबर में हिदी दिवस पर मां भारतीय कविता महायज्ञ की ओर से अंतरराष्ट्रीय अबाध हिदी कविता पाठ का आयोजन आनलाइन किया गया था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 31 अगस्त से 14 सितंबर तक चला। मोनिता ने बताया कि पांच अक्टूबर को कौशांबी गाजियाबाद में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों ने मोनिता सिंह महक को व‌र्‌र्ल्ड बुक आफ रिका‌र्ड्स लंदन का सम्मान पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रसिद्ध साहित्यकार डा. हरीश नवल, एन के जोशी, पूनम सागर आदि मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए 16 को ट्रायल

शामली : गुरुवार को पिटू अखाड़े के कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष वर्ग में चयन के लिए 16 अक्टूबर को शामली के पिटू पहलवान अखाड़े पर चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए अखाड़े के कोच प्रदीप कुमार से संपर्क कर सकते हैं। जासं साइड लगने पर विवाद, तीन का चालान

शामली : आदर्श मंडी थाना पुलिस ने तीन युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। बताया गया कि धनसैनी तितावी निवासी विनोद कार में शामली आ रहा था। दूसरी कार में संभालका हरियाणा निवासी कृष्ण व उसका बेटा विकास भी शामली में आए थे। गुरुद्वारा के पास उनकी कार में साइड लग गई। तब दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गुरुद्वारे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाया, लेकिन नहीं माने तब पुलिस तीनों को पकड़ कर थाने ले गई। वहां उनका चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी