देश के संविधान और न्यायालय पर है पूरा भरोसा: नाहिद हसन

उच्च न्यायालय से सभी मामलों में अंतरिम जमानत मिलने के बाद कैराना विधायक नाहिद हसन रविवार रात घर पहुंचे। उनका समर्थकों ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:21 AM (IST)
देश के संविधान और न्यायालय पर है पूरा भरोसा: नाहिद हसन
देश के संविधान और न्यायालय पर है पूरा भरोसा: नाहिद हसन

शामली, जेएनएन। उच्च न्यायालय से सभी मामलों में अंतरिम जमानत मिलने के बाद कैराना विधायक नाहिद हसन रविवार रात घर पहुंचे। उनका समर्थकों ने स्वागत किया। विधायक ने कहा कि उन्हें देश के संविधान, कानून व न्यायालय पर विश्वास है। उन्हें फिलहाल न्याय मिला है और आगे भी विश्वास है न्याय मिलेगा और वह निर्दाेष साबित होंगे।

पुलिस ने विधायक नाहिद हसन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक-एक कर विधायक पर पांच मामले दर्ज हुए थे। पुलिस ने विधायक नाहिद हसन के खिलाफ सर्च वारंट के अलावा धारा-82 की उद्घोषणा व नोटिस भी चस्पा किया था। पुलिस का दबाव बढ़ते ही विधायक भूमिगत हो गए थे। एक मामले में उन्हें जिला न्यायालय से अंतरिम जमानत मिल गयी थी। बाकी मामलों में उच्च न्यायालय ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। विधायक पर पुलिस 12 मामले दर्ज होने की बात कह रही है। गत 31 अक्टूबर को विधायक नाहिद हसन को पावर कॉरपोरेशन के एसडीओ पर जानलेवा हमले के मामले में अंतरिम जमानत मिल गयी थी। इसके बाद उनके सिर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार हट गयी थी। रविवार रात विधायक नाहिद हसन अपने घर पहुंचे। विधायक के कैराना लौटने की सूचना पर सोमवार सुबह काफी संख्या में समर्थक उनके आवास पर पहुंचे। यहां उनका फूल माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी