गरजे विधायक, दो नवंबर को होगा जेल भरो आंदोलन

सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस द्वारा गरीब मजलूमों और पीड़ितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। दो नवंबर को उत्पीड़न के खिलाफ जेल भरो आंदोलन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:55 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:55 PM (IST)
गरजे विधायक, दो नवंबर को होगा जेल भरो आंदोलन
गरजे विधायक, दो नवंबर को होगा जेल भरो आंदोलन

शामली, जेएनएन। सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस द्वारा गरीब, मजलूमों और पीड़ितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। दो नवंबर को उत्पीड़न के खिलाफ जेल भरो आंदोलन होगा।

मोहल्ला आलदरम्यान स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में एक वर्ग को परेशान किया जाता है। कैराना थाने में एक नया चलन चला दिया है। यहां तैनात इंस्पेक्टर बहुचर्चित हैं और उनके बहुत किस्से हैं। थाने में लूटखोरी की दुकान चल रही हैं। पीड़ित को ही जेल भेज देते हैं। मवी के झगड़े के मामले में प्रधान को तहरीर ले जाने पर बैठा लिया गया। दो दिन पहले मन्नामाजरा की घटना में भी पुलिस की ढिलाई की वजह से गोलियां चलीं। ऐसे तमाम मामलें हैं। साथ ही उन्होंने कैराना पुलिस पर और भी गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि हर मामले को महिला आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, मानवाधिकार आयोग व कोर्ट में ले जाएंगे। विधानसभा में लडें़गे। उन्होंने कहा कि आगामी दो नवंबर को पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और गिरफ्तारी दी जाएगी। 'सम्मान से जीने के लिए एक दिन बहुत'

विधायक नाहिद हसन ने आगे कहा कि जेल से आगे कुछ नहीं है। उसके लिए हम तैयार हैं, लेकिन हम घर नहीं बैठेंगे। सम्मान से जीने के लिए एक दिन बहुत हैं। जब पीड़ित ही जेल जाएगा, तो क्या फायदा ऐसे थाने का, ऐसे थानेदार का, ऐसे पुलिस-प्रशासन का, ऐसे मुख्यमंत्री का, जो यह कहते हैं कि अपराध खत्म कर दिया।

chat bot
आपका साथी