कसेरवा कलां में मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में रोष

शामली जेएनएन। थाना आदर्श मंडी के गांव कसेरवा कलां में रविवार रात किसी शरारती ने काली माता की मूर्ति खंडित कर दी। सुबह के समय पूजा करने पहुंचे पुजारी को पता चला तो ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामीणों में रोष फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:35 PM (IST)
कसेरवा कलां में मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में रोष
कसेरवा कलां में मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में रोष

शामली: जेएनएन। थाना आदर्श मंडी के गांव कसेरवा कलां में रविवार रात किसी शरारती ने काली माता की मूर्ति खंडित कर दी। सुबह के समय पूजा करने पहुंचे पुजारी को पता चला तो ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामीणों में रोष फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।

गांव कसेरवा कलां में आबादी के बीच बाबा जाहरवीर का मंदिर है। वहां अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों भी स्थापित है। मंदिर के बाहर सरियों से बना गेट भी है। वहां पर रविवार की रात में ताला लगाया गया था। पुजारी गांधी किसी काम से गांव में गए थे। सोमवार सुबह जब वह पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे तो उन्हें माता काली की मूर्ति खंडित दिखाई दी। यह देखकर पुजारी ने आसपास रहने वाले लोगों को सूचना दी। ग्रामीण मंदिर पर एकत्र हो गए। उनमें रोष फैल गया। सूचना पुलिस को भी दी गई। थाना आदर्श मंडी प्रभारी संदीप बालियान पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे। सीओ सिटी प्रदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर पुजारी व ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताया। पुलिस अधिकारियों ने दूसरी मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया है। मंदिर पर पुलिस तैनात की गई है। लोगों का कहना है कि किसी ने यह कार्य तंत्र मंत्र के चक्कर में किया है। तो कुछ लोग कह रहे थे कि किसी ने शराब के नशे में ऐसा किया है। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने मौके पर जाकर जांच की है। लोगों से भी बातचीत की है। यह सब किसी नशेड़ी प्रवृत्ति के व्यक्ति की शरारत प्रतीत हो रही है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी