कोरोनारोधी टीकाकरण का मेगा कैंप आज

जिले में सोमवार को कोरोनारोधी टीकाकरण का मेगा कैंप होगा। जिले में आज 97 केंद्र रहेंगे जो अब तक के एक दिन में सर्वाधिक केंद्र होंगे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ब्लाकवार नोडल बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:15 PM (IST)
कोरोनारोधी टीकाकरण का मेगा कैंप आज
कोरोनारोधी टीकाकरण का मेगा कैंप आज

शामली, जागरण टीम। जिले में सोमवार को कोरोनारोधी टीकाकरण का मेगा कैंप होगा। जिले में आज 97 केंद्र रहेंगे, जो अब तक के एक दिन में सर्वाधिक केंद्र होंगे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ब्लाकवार नोडल बनाया गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि 38 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र पर ही पंजीकरण की सुविधा रहेगी। विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग आएं। शासन ने माह में तीन मेगा कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सितंबर माह में तीसरा कैंप है। केंद्र पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। शासन से नामित नोडल अधिकारी डा. पीपी सिंह केंद्रों का निरीक्षण कर सकते हैं। शनिवार को उन्होंने कई केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा लिया था। इससे पहले 17 सितंबर को मेगा कैंप हुआ था। तब 82 केंद्र थे और 23438 लोगों को टीका लगा था। लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण में जिले का प्रदेश में 12वां स्थान रहा था और मंडल में पहला स्थान था। बतादें कि जिले में अब तक 496741 को पहली और 121598 को दूसरी डोज लग चुकी है।

साप्ताहिक बंदी के बावजूद दुकान खोलना पड़ा महंगा

जागरण संवाददाता, शामली : साप्ताहिक बंदी के बावजूद भी कई व्यापारियों नियमों का उल्लंघन करते हुए दुकानें खोलते है। ऐसे व्यापारियों के खिलाफ श्रम विभाग ने अभियान चलाकर शहर में 15 दुकानों के चालान काटे। श्रम विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। श्रम विभाग की ओर से व्यापारियों से नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।

डीएम जसजीत कौर के आदेश के अनुसार शामली शहर में साप्ताहिक बंदी रहती है, लेकिन अनेक व्यापारी ऐसे हैं, जो नियमों का पालन नहीं करते और बाजार में चोरी-छिपे दुकान खोलकर सामान बेचते हैं। श्रम विभाग के सहायक श्रम आयुक्त डा. संतोष अग्रहरि ने बताया कि रविवार को शहर में अभियान चलाकर चोरी-छिपे दुकानें खोलने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि शहर के वर्मा मार्केट, कबाड़ी बाजार, दिल्ली रोड, फव्वारा चौक, बड़ा बाजार, नया बाजार आदि के आसपास 15 दुकान खुली मिली, जिनका चालान कर जुर्माना वसूला गया। सहायक श्रम आयुक्त ने व्यापारियों से साप्ताहिक बंदी का पालन करने की अपील भी की। यदि व्यापारी नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी