मास्क नहीं लगाने वाले 698 लोगों का चालान, 79500 वसूला जुर्माना

साप्ताहिक लाकडाउन के दौरान पुलिस ने लोगों को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी थी फिर लोग नहीं माने। बल्कि मास्क भी नहीं लगाया और बाजार में घूमने के लिए निकल पड़े। चेकिग अभियान चलाकर पुलिस ने 698 लोगों के चालान कर 79500 रुपये जुर्माना वसूला। सभी लोगों को भविष्य में लाकडाउन का पालन करने की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:22 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:22 PM (IST)
मास्क नहीं लगाने वाले 698 लोगों का चालान, 79500 वसूला जुर्माना
मास्क नहीं लगाने वाले 698 लोगों का चालान, 79500 वसूला जुर्माना

जेएनएन, शामली। साप्ताहिक लाकडाउन के दौरान पुलिस ने लोगों को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी थी, फिर लोग नहीं माने। बल्कि मास्क भी नहीं लगाया और बाजार में घूमने के लिए निकल पड़े। चेकिग अभियान चलाकर पुलिस ने 698 लोगों के चालान कर 79500 रुपये जुर्माना वसूला। सभी लोगों को भविष्य में लाकडाउन का पालन करने की चेतावनी दी।

कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते शासन ने शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 35 घंटे के लिए लाकडाउन लगाया था। सभी से लाकडाउन का पालन कर घर में ही रहने को कहा गया था। पुलिस पब्लिक एड्रेस सिस्टम की मदद से आमजन से अपने व स्वजन की सुरक्षा के लिए लाकडाउन की गाइड लाइन का पालन करने की अपील कर रही थी। बावजूद इसके लोग नहीं माने। जनपद में इन हालातों को देखकर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने चेकिग अभियान चलाकर मास्क व लाकडाउन उल्लंघन की कार्रवाई के आदेश दिए थे। जनपद पुलिस मास्क अभियान चलाया तो लोगों में हड़कंप मच गया। बताया कि पहले तो मास्क का चालान सौ रुपये था लेकिन रविवार से शासन ने पहली बार में एक हजार व इसके बाद दस हजार जुर्माना करने के आदेश जारी किए थे। इसी के चलते पुलिस ने बढ़ी जुर्माना राशि के आधार पर जुर्माना वसूला। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि पुलिस ने 698 लोगों के चालान कर 79500 रुपये जुर्माना वसूल किया है। सभी लोग अब घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं वरना एक हजार रुपये जुर्माना भरना होगा।

-

एसडीएम ने कराए चालान

ऊन: सोमवार को उपजिलाधिकारी मणि अरोड़ा ने कस्बा ऊन के मेन बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मास्क लगाए 11 लोगों के चालान काटे गए। उपजिलाधिकारी ने प्रत्येक दुकानदार को सख्त निर्देश दिए कि अगर दुकान के अंदर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए मिला, शारीरिक दूरी का ध्यान न रखा गया, तो दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी