निर्धारित समय पर खुला कैराना का बाजार

लॉकडाउन समाप्त होने पर सुबह नौ बजे कैराना के बाजार खुल गए। नगर और क्षेत्र के गांव निवासी लोगों ने बाजार से खरीदारी की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:05 AM (IST)
निर्धारित समय पर खुला कैराना का बाजार
निर्धारित समय पर खुला कैराना का बाजार

शामली, जेएनएन। लॉकडाउन समाप्त होने पर सुबह नौ बजे कैराना के बाजार खुल गए। नगर और क्षेत्र के गांव निवासी लोगों ने बाजार से खरीदारी की।

सोमवार सुबह पांच बजे लॉकडाउन समाप्त हो गया था। इसके बाद निर्धारित समय पर मुख्य चौक बाजार सहित कैराना के सभी बाजार खुल गए थे। नगर व क्षेत्र के लोगों ने बाजारों से खरीदारी की, इस दौरान बाजार में ग्राहकों की कोई खास भीड़ नहीं दिखाई दी है। बाजार में बहुत कम लोग मास्क का प्रयोग करते दिखाई दिये। वहीं बहुत सी दुकानों पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी नहीं है।

सर्वे के बाद छह लोग होम क्वारंटाइन

कैराना: सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों का सर्वे किया। ब्लॉक सैंपलिग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार को सर्वे में 98 टीमों ने कार्य किया। इस दौरान 5277 घरों का सर्वे कर 27590 लोगों का डाटा जुटाया। इस दौरान छह लोगों के संदिग्ध लक्षण नजर आए हैं, जिन्हें होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं।

25 लोगों के लिए सैंपल

कैराना: गत रविवार को क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी निवासी एक युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट बागपत जिले में कोरोना पॉजिटिव आई थी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम बुच्चाखेड़ी गांव में पहुंची। जहां टीम ने युवक के परिजनों से बातचीत करते हुए उसके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया। इसके बाद 25 लोगों के सैंपल लिये गए। जांच रिपोर्ट आने तक सभी को होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी