धान खरीद के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर अनिवार्य कराए रजिस्ट्रेशन: एडीएम

बुधवार को अपर जिलाधिकारी अरविद कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक मे शासन की वर्ष 2021-22 के तहत धान खरीद 2021-22 के लिए जारी धान क्रय नीति से सभी अधिकारियों को रूबरू कराया। एडीएम अरविद कुमार सिंह ने बताया कि कामन धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 प्रति कुंतल व ग्रेड ए धान के लिए 1960 रुपये प्रति कुंतल की दर से भुगतान किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:01 PM (IST)
धान खरीद के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर अनिवार्य कराए रजिस्ट्रेशन: एडीएम
धान खरीद के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर अनिवार्य कराए रजिस्ट्रेशन: एडीएम

शामली, जागरण टीम। बुधवार को अपर जिलाधिकारी अरविद कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक मे शासन की वर्ष 2021-22 के तहत धान खरीद 2021-22 के लिए जारी धान क्रय नीति से सभी अधिकारियों को रूबरू कराया। एडीएम अरविद कुमार सिंह ने बताया कि कामन धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 प्रति कुंतल व ग्रेड ए धान के लिए 1960 रुपये प्रति कुंतल की दर से भुगतान किया जाएगा।

जिले में धान क्रय केंद्रों पर एक अक्टूबर-21 से खरीद किया जाना प्रस्तावित है। एडीएम ने कहा कि इसके लिए खाद्य विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। किसान पंजीकरण के समय अपने आधार में फीड मोबाइल नंबर ही अंकित कराएंगे। इससे एसएमएस पर ओटीपी नंबर को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने किसानों से अपील की है कि आधार कार्ड में फीड मोबाइल नंबर को अपडेट कराने, फीड कराने के लिए अपने नजदीकी आधार इनरोलमेंट अपडेट सेंटर (डाकघर या बैंक) जाकर अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर अवश्य अपडेट कराए। उन्होंने कहा कि किसान को पंजीयन प्रपत्र में परिवार के किसी सदस्य (माता/पिता, पति/पत्नि, पुत्र/पुत्री, दामाद/पुत्रवधु, सगा भाई/बहन)को नामिनी करना अनिवार्य है। एक किसान का टोकन एक ही क्रय केंद्र के लिए जनरेट होगा। किसान सप्ताह के चार दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार व गुरूवार में क्रय केंद्र पर 50 कुंतल तक धान विक्रय कर सकते हैं। साथ ही सप्ताह के बाकी दिनों शुक्रवार व शनिवार को किसान 50 कुंतल तक या 50 कुंतल से अधिक धान विक्रय कर सकेंगे।

chat bot
आपका साथी