महिला सदन से मिलेगा निराश्रित महिलाओं को सहारा

रविवार को झिझाना रोड स्थित अपना घर आश्रम में 50 लाख रुपये की लागत से महिला सदन बनवाया गया। डीएम जसजीत कौर ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि महिला सदन से निराश्रित महिलाओं को सहारा मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:49 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:49 PM (IST)
महिला सदन से मिलेगा निराश्रित महिलाओं को सहारा
महिला सदन से मिलेगा निराश्रित महिलाओं को सहारा

शामली, जागरण टीम। रविवार को झिझाना रोड स्थित अपना घर आश्रम में 50 लाख रुपये की लागत से महिला सदन बनवाया गया। डीएम जसजीत कौर ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि महिला सदन से निराश्रित महिलाओं को सहारा मिलेगा।

रविवार को शहर के झिझाना रोड स्थित अपना घर आश्रम में 50 लाख रुपये की कीमत से बनाए प्रथम महिला सदन के उद्घाटन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर, अपना घर आश्रम भरतपुर की संस्थापक डा. माधुरी भारद्वाज तथा नगर पालिका चेयरमैन डा. अंजना बंसल ने संयुक्त रूप से भवन का उद्घाटन किया। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि आज उन्हें महिला सदन का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अपना घर आश्रम में महिला सदन बनकर तैयार हो गया है। इसमें 11 महिलाओं को प्रवेश दिया गया है। यह प्रोजेक्ट चार महीने ही पूरा हो गया है जिसकी बेहद ज्यादा आवश्यकता थी। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि उनके साथ भी एक ऐसी घटना हुई थी, जब उन्हें एक महिला मिली थी जो गर्भवती थी, उसे ऐसे स्थान पर भिजवाना था, जहां उसकी अच्छी प्रकार देखभाल हो सके, लेकिन आसपास के जनपदों में काफी प्रयास करने के बावजूद भी कोई भी महिला को रखने के लिए तैयार नहीं हुआ था। काफी प्रयासों के बाद एक जगह उक्त महिला को रखवाया गया। तब उन्हें महसूस हुआ है कि शामली अथवा आसपास के जनपदों में भी ऐसी ही व्यवस्था की आवश्यकता है जहां ऐसी महिलाओं को रखा जा सके। अब शामली जनपद में ऐसी महिलाओं को रखने की बेहतर व्यवस्था हो गई है। महिला सदन में 25 बेडों की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने आह्वान किया कि जनपद में अगर कहीं भी ऐसी महिला या प्रभुजी मिले तो उन्हें रखने के लिए लोग शामली जनपद का नाम याद रखें। डीएम ने कहा कि डा. माधुरी भारद्वाज को उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में देखा था, जब उन्होंने माधुरी भारद्वाज की स्टोरी पढ़ी तो काफी प्रेरणा मिली। अपना घर आश्रम में कोविड-19 गाइडलाइन का भी कड़ाई से पालन कराया गया। इससे आश्रम में कोई बीमारी नहीं पहुंच पाई। उन्होंने कोरोना काल में पूर्व विधायक द्वारा जिला प्रशासन को आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने की भी काफी सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका चेयरमैन अंजना बंसल ने कहा कि काफी लोगों की मांग थी कि शामली में भी महिला सदन की स्थापना की जाए, जो आज बनकर तैयार हो गया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, रघुवीर सिंह आर्य, बीना अग्रवाल, कुलदीप पंवार, अशोक गर्ग, नरेंद्र मित्तल, पूर्व आईजी विजय गर्ग सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी