महर्षि वाल्मीकि ने समाज को दिए हैं संस्कार और आदर्श

कांधला ब्लाक के गांव इस्सोपुर टील स्थित मुरली मनोहर इंटर कालेज में गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मंडल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण की जानकारी भी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:54 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:54 PM (IST)
महर्षि वाल्मीकि ने समाज को दिए हैं संस्कार और आदर्श
महर्षि वाल्मीकि ने समाज को दिए हैं संस्कार और आदर्श

शामली, जागरण टीम। कांधला ब्लाक के गांव इस्सोपुर टील स्थित मुरली मनोहर इंटर कालेज में गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मंडल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण की जानकारी भी दी गई।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम लखनऊ के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में एक मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुरली मनोहर इंटर कालेज में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक शामली सरदार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि उप निरीक्षक संस्कृत पाठशाला (सहारनपुर मंडल) सुधीर कुमार ने किया। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि रचित रामायणाधारित कथा-कथन, श्लोकान्त्याक्षरी, आशु भाषण संबंधित तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों के विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य डाक्टर राजेश मोहन शर्मा ने कहा कि भगवान् महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के रूप में समाज को आदर्श और संस्कार की संपदा सौंपी है। इनसे प्रेरणा लेकर हमें संस्कारित समाज की स्थापना करनी है। कार्यक्रम के मंडल संयोजक रमेश चन्द्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने संस्कृत विषय में रूचि लेते हुए अपनी सहभागिता दी। कथाकथन प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार मुरली मनोहर इंटर कालेज से प्रथम स्थान राबिया, वैशाली और हिदू कन्या इंटर का शामली से क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगिता में समर्थ अग्रवाल प्रथम (गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय शुक्रताल) और आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रियांक ने (गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय शुक्रताल) प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर से गिरेश उप्रेती, विजय कुमार शर्मा सहारनपुर से रजनी गोयल, शामली से डा. विनोद कुमार, डा. हीरा सिंह, अंकित मित्तल, रमाकांत ,पवन कुमार सिंह, अनुराग यादव, सुनील कुमार, लाल सिंह, राजवीर सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे। प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को क्रमश: तीन हजार, दो हजार एवं एक हजार का पुरस्कार दिया गया।

chat bot
आपका साथी