गांव-गांव जाकर नारी शक्ति को किया हेल्पलाइन के प्रति जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग की टीम ने गांव-गांव पहुंचकर शासन की हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:11 PM (IST)
गांव-गांव जाकर नारी शक्ति को किया हेल्पलाइन के प्रति जागरूक
गांव-गांव जाकर नारी शक्ति को किया हेल्पलाइन के प्रति जागरूक

शामली, जागरण टीम। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग की टीम ने गांव-गांव पहुंचकर शासन की हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया।

शुक्रवार को महिला कल्याण अधिकारी गजाला त्यागी ने बताया कि शासन के आदेश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शहर के मोहल्ला काका नगर, गगन विहार, गांव खेड़ी, लिलौन में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को शासन की ओर से चलाई जा रही हेल्पलाइन 112, 181, 1090, 1076 आदि के बारे में जानकारी दी। वहीं शहर के शिव चौक, वर्मा मार्केट, फवारा चौक, हनुमान रोड आदि पर टीम ने कालेज और कोचिग आने-जाने वाली छात्राओं को हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी समस्या के दौरान हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने की बात कही। गजाला त्यागी ने बताया कि टीम की ओर से लगातार अभियान चलाकर नारी शक्ति को जागरूक किया जा रहा है।

भाजपा के मंडल पदाधिकारियों को मिले नए दायित्व

जागरण संवाददाता, शामली : शुक्रवार को नगर पंचायत थानाभवन सभागार में जनपद शामली की विधानसभा थानाभवन के मंडल गढ़ीपुख्ता, सिलावर, थानाभवन व जलालाबाद के भाजयुमो जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में गन्ना मंत्री सुरेश राणा व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व मिलने पर बधाई दी। बैठक की अध्यक्षता रोहित विश्वकर्मा ने एवं संचालन जिला महामंत्री नंदू राणा ने किया। इस अवसर पर सुनील व्यास, वीरेंद्र सिंह, तेजस्वी पंवार, कौशिद्र पुंडीर, सुनील कोरी, आशीष कश्यप, अनुज संगल, मोहित शर्मा, अनुज कश्यप, विशाल सैनी, तरूण मलिक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी