भगवान परशुराम थे भगवान विष्णु के छठे अवतार

अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयंती घरों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भगवान परशुराम का स्मरण कर पूजा अर्चना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:57 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:57 PM (IST)
भगवान परशुराम थे भगवान विष्णु के छठे अवतार
भगवान परशुराम थे भगवान विष्णु के छठे अवतार

शामली, जेएनएन। अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयंती घरों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भगवान परशुराम का स्मरण कर पूजा अर्चना की गई। गांव चंदेनामाल में सूरज शर्मा के आवास पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव गाइडलाइन का पालन करते आयोजित किया । भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनका स्मरण किया। पंडित सौरभ शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। उनका जन्म त्रेता युग में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि में हुआ था। उनकी शिक्षा महर्षि विश्वामित्र एवं रीचिक ऋषि के आश्रम में हुई थी। भगवान शंकर से शिक्षा प्राप्त करने के लिए भगवान परशुराम कैलाश पर्वत चले गए वहां भगवान शंकर ने उन्हें दिव्य अस्त्र और शक्तियां प्रदान की। सीता स्वयंवर में भगवान राम ने जिस धनुष को तोड़ वह भी भगवान परशुराम ने भगवान शंकर से प्राप्त किया था। इसीलिए भगवान परशुराम धनुष मर्दन पर क्रोधित हुए थे। पृथ्वी पर भगवान परशुराम वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार वाहक थे। सूरज शर्मा, मोनू शर्मा, अजीत शर्मा, करण शर्मा, सौरभ शर्मा, उमेश शर्मा, अनुज शर्मा, अंकुश शर्मा, अंकित शर्मा, अभिषेक शर्मा, विनीत शर्मा, विशाल शर्मा जन्मोत्सव में शामिल रहे। कस्बे में पंडित राधेश्याम शर्मा के आवास पर जयंती मनाई। भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

आनलाइन धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती

कांधला : राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऑनलाइन माध्यमों से संगठन के कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए धूमधाम से मनाया। महामारी की वजह से इस बार भगवान परशुराम जन्मोत्सव महोत्सव कार्यक्रम को ऑनलाइन लाइव के माध्यम से संगठन से जुड़े दुनियाभर के कार्यकर्ताओं को जोड़कर मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत भृगुवंशी आशुतोष पांडेय (राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा) ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्षता गुरुदेव निरजंन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानन्द गिरि महाराज ने की। मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, मुख्य प्रवक्ता व‌र्ल्ड बुक ऑफ रिकॉ‌र्ड्स के चेयरमेन डा. दिवाकर शुक्ल लंदन यूके, अति विशिष्ट अतिथि बृजेश पाठक (कानून मंत्री) विशिष्ट अतिथि सांसद अभिनेता मनोज तिवारी रहे। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु पांडेय, तृप्ति दुबे और मुकेश पाठक ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता कर रहे आचार्य महामण्डलेश्वर श्री कैलाशानन्द गिरि महाराज ने कहा कि भगवान मंत्रों से प्रसन्न होते हैं।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने नराधम शक्तियों का नाश करने का संकल्प लेकर एक लंबा सफर तय किया। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम ने उस समय की बुरी ताकतों का नाश किया। सांसद अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम का योगदान न्याय व्यवस्था का सर्वोच्च परिचायक है। सांसद चितौड़गढ़ राजस्थान सीपी जोशी ने कहा कि इस संक्रमण काल में हमें सबके कल्याण का कार्य करना चाहिए। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने आभार जताया।

chat bot
आपका साथी