तत्काल बदले जाएं जर्जर तार, ढीले तारों को कसें

जर्जर और ढीले तारों की वजह से हल्की सी भी हवा चलती थी तो फाल्ट आ जाता था। इसके बाद आपूर्ति बाधित हो जाती थी। इससे उद्योगपति बेहद परेशान थे। साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बिजली विभाग के अफसरों के साथ इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:12 PM (IST)
तत्काल बदले जाएं  जर्जर तार, ढीले तारों को कसें
तत्काल बदले जाएं जर्जर तार, ढीले तारों को कसें

शामली, जागरण टीम। जर्जर और ढीले तारों की वजह से हल्की सी भी हवा चलती थी तो फाल्ट आ जाता था। इसके बाद आपूर्ति बाधित हो जाती थी। इससे उद्योगपति बेहद परेशान थे। साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बिजली विभाग के अफसरों के साथ इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता जे.के. पाल अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे।

अधीक्षण अभियंता जे.के. पाल ने अधिशासी अभियंता को लेकर पूरे औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जर्जर तार तत्काल बदले जाएं, जो जार ढीले पड़े हैं, उन्हें भी दुरुस्त कराया जाए। उद्योगपतियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उद्यमियों की शिकायत मिलने पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने ज्यादा फाल्ट की शिकायत वाली आठ फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि सरकार को उद्योगों से सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होता है। इसलिए इनकी विद्युत आपूर्ति निर्बाध होनी चाहिए। उन्होंने विद्युत आपूर्ति का प्रतिदिन 24 घंटे का चार्ज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि दो दिन पूर्व उद्यमियों ने विभागीय अधिकारियों के साथ वार्ता की थी। इसी दौरान शटडाउन और फाल्ट की समस्या उठाई थी। इसके बाद ही अधीक्षक अभियंता ने शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षण का वादा किया था।

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता उदय प्रताप सिंह, एसडीओ, जेई व उद्यमी प्रमोद एरन, सचिन गर्ग, नितेश जिदल, भारत मित्तल, निखिल एरन, रोहित गर्ग आदि उद्यमी उपस्थित रहे। विद्युत लाइन में फाल्ट, 15 घंटे आपूर्ति बाधित

संवाद सूत्र, कैराना : गुरुवार शाम करीब चार बजे शामली रोड पर स्थित भास्कर स्कूल के निकट ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया था।

इससे कंडेला गांव के निकट भी लाइन में फाल्ट हो गया था। इस कारण कस्बे में आपूर्ति बाधित हो गई थी। रातभर आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। इस बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ अतुल यादव ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली की पोल में टक्कर लगने के बाद कंडेला के निकट भी लाइन में फाल्ट होने से समस्या बनी थी। सुबह करीब सात बजे आपूर्ति सुचारू करा दी गई।

chat bot
आपका साथी