मुर्गी फार्म पर गिरी बिजली, लाखों का नुकसान

दखोड़ी जमालपुर गांव में मुर्गी फार्म पर गुरुवार रात के समय बिजली गिर गई। इस हादसे से लाखों का नुकसान हुआ है। उधर क्षेत्र के एक गांव व कस्बे में रात्रि में कई मकानों की छत गिरने से काफी नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM (IST)
मुर्गी फार्म पर गिरी बिजली, लाखों का नुकसान
मुर्गी फार्म पर गिरी बिजली, लाखों का नुकसान

शामली, जागरण टीम। दखोड़ी जमालपुर गांव में मुर्गी फार्म पर गुरुवार रात के समय बिजली गिर गई। इस हादसे से लाखों का नुकसान हुआ है। उधर, क्षेत्र के एक गांव व कस्बे में रात्रि में कई मकानों की छत गिरने से काफी नुकसान हुआ है।

गांव दखोड़ी जमालपुर में रायल लेयर फार्म हाउस के चौथे फ्लोर पर गुरुवार रात्रि 11:30 बजे बिजली गिरने से कई लाख का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि बिजली गिरने से कुछ समय पूर्व ही मुर्गी फार्म हाउस में काम करने वाले 20 मजदूर देखरेख करने के बाद नीचे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे थे। सभी मजदूर बच गए। बिजली की गड़गड़ाहट व चमक से आसपास का क्षेत्र सहम गया। सूचना पर फार्म हाउस के संचालक ठाकुर सोमवीर सिंह राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऊपरी फ्लोर में 15 हजार मुर्गियां चपेट में आई हैं। अंडा भी खराब हो गया है। इसकी सूचना तहसीलदार को भी दी गई है। मुर्गियों को बाहर निकाला जा रहा है। नष्ट हुए अंडों को भी हटाया जा रहा है।

दूसरी ओर गांव चंदेना माल में रात्रि साढ़े 11 बजे राकेश सोलंकी के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मकान स्वामी छत के मलबे में दब गया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने उसे बाहर निकाला। कस्बे के मोहल्ला रामनगर में सतपाल सैनी के मकान की छत रात्रि में गिर जाने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। मकान में काफी नुकसान छत गिरने से पहुंचा है। मोहल्ला आर्य नगर में सुभाष सैनी के घर की छत गिरने से सामान दबने से हजारों का नुकसान हुआ है। गांव इस्माइलपुर में मकान की छत रात्रि में गिरने से उनके पिता सीताराम घायल हो गए। घर में रखा सामान मिट्टी में दबने से खराब हो गया है।

chat bot
आपका साथी