सुबह हुई हल्की बारिश दिनभर छाए रहे बादल

सुबह कई घंटे तक हल्की बारिश होती रही। आसमान में बादल तो दिनभर छाए रहे। उमस से राहत रही। अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:00 PM (IST)
सुबह हुई हल्की बारिश  दिनभर छाए रहे बादल
सुबह हुई हल्की बारिश दिनभर छाए रहे बादल

शामली, जागरण टीम।

सुबह कई घंटे तक हल्की बारिश होती रही। आसमान में बादल तो दिनभर छाए रहे। उमस से राहत रही। अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

रविवार को सुबह से ही काले घने बादल आसमान में थे और अंधेरा जैसा छाया था। ऐसे में चालकों को वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी। सुबह करीब साढ़े छह बजे से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। सुबह साढ़े 11 बजे तक हल्की बारिश होती रही। वहीं, रविवार को भी साप्ताहिक कोरोना क‌र्फ्यू होता है और सुबह नौ बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलती हैं। ऐसे में लोग सब्जी, फल व दूध आदि की खरीदारी को बाजार छाता लेकर पहुंचे। शनिवार को बारिश नहीं हुई थी और उमस काफी अधिक थी। लेकिन रविवार को उमस से राहत रही और दिनभर मौसम ठीक रहा। बारिश तेज नहीं थी तो जलभराव की समस्या नहीं बनी।

कृषि विज्ञान केंद्र शामली के वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने बताया कि हल्की बारिश सभी फसलों के लिए लाभदायक है। धान की फसल में तो वैसे भी अधिक सिचाई की जरूरत होती है। गन्ने की पक्की फसल होती है तो अधिक बारिश से भी नुकसान नहीं होता है।

.........

पुरानी रंजिश में गोली चलाने

का आरोप, आरोपित पकड़ा

शामली, जागरण टीम। शामली के कांधला में थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने पड़ोसी पर गोली चला दी। वहीं, पीड़ित ने अपनी चिकित्सा कराने के बाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित से तमंचा बरामद कर चालान कर दिया है।

कस्बा एलम शास्त्रीनगर निवासी विशाल पुत्र कृष्ण पाल का अपने पड़ोसी गुड्डू के साथ किसी बात को लेकर पुराना विवाद चला रहा है। आरोप है कि देर शाम विशाल अपने घर पर बैठा हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते गुड्डू अपने दोस्त के साथ तमंचा लेकर विशाल के घर पर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विशाल के विरोध करने पर गुड्डू ने उस पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी, तब विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनने पर मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने अपनी चिकित्सा कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई कर आरोपित गुड्डू को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी