महिला से मारपीट के मुकदमे को बीते 18 दिन, नहीं पकड़ा एक भी हमलावर

घेर में घुसकर महिला के साथ मारपीट प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कराए हुए 18 दिन बीत गए हैं लेकिन गढ़ीपुख्ता पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया। जान को खतरा मानते हुए पीड़िता पति सहित गांव को छोड़कर दूसरे स्थान पर रह रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:12 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:12 PM (IST)
महिला से मारपीट के मुकदमे को बीते 18 दिन, नहीं पकड़ा एक भी हमलावर
महिला से मारपीट के मुकदमे को बीते 18 दिन, नहीं पकड़ा एक भी हमलावर

शामली, जागरण टीम। घेर में घुसकर महिला के साथ मारपीट प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कराए हुए 18 दिन बीत गए हैं, लेकिन गढ़ीपुख्ता पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया। जान को खतरा मानते हुए पीड़िता पति सहित गांव को छोड़कर दूसरे स्थान पर रह रही है। पीड़िता ने पुलिस की निष्क्रियता को लेकर आक्रोश जताया है। साथ ही पूरे मामले की डीजीपी व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर निवासी कुसुम पत्नी बिजेंद्र पांच सितंबर को घेर में पशुओं को चारा डालने गई थी। उसके पति किसी काम से बाहर गए थे। जिस समय महिला घेर में थी, उसी समय पड़ोस में रहने वाले हर्ष व उदय जा पहुंचे थे। दोनों ने उसके साथ मारपीट कर डाली। महिला को गंभीर चोट आई। शोर मचाने पर लोग आए तो आरोपित युवक भाग गए। सूचना डायल 112 को दी गई। कुछ देर बाद ही महिला का पति भी घर जा पहुंचा। तब दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

मामले में पीड़िता ने डीजीपी व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कहा कि मुकदमा दर्ज कराए हुए 18 दिन बीत गए हैं। अभी तक एक भी आरोपित पकड़ा नहीं गया है। उन्हें परिवार सहित जान का खतरा बना है। इसलिए वह अपने पति के साथ गांव को छोड़ चुकी है और अन्य स्थान पर रह रही है। पीड़िता ने दोनों आरोपितों को पकड़कर अतिशीघ्र जेल भेजने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी