1.15 लाख किसानों के खाते भेजी गई सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के खाते में मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली किश्त भेजी गई है। जिले में 1.15 लाख किसानों को लाभ मिला है। खातों में दो-दो हजार रुपये जल्द पहुंच जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:58 PM (IST)
1.15 लाख किसानों के खाते भेजी गई सम्मान निधि
1.15 लाख किसानों के खाते भेजी गई सम्मान निधि

शामली, जेएनएन। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के खाते में मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली किश्त भेजी गई है। जिले में 1.15 लाख किसानों को लाभ मिला है। खातों में दो-दो हजार रुपये जल्द पहुंच जाएंगे। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से पूर्व योजना शुरू की गई थी। इसके तहत लघु एवं सीमांत किसानों को छह हजार रुपये सालाना दिए जाने का निर्णय लिया था। बाद में योजना सभी किसानों के लिए लागू कर दी थी। हालांकि अपात्रता के भी कुछ मानक रखे गए हैं। वर्ष-2011 की जनगणना के अनुसार जिले में कुल किसानों की संख्या 1.07 लाख थी, जिसमें 1.01 लाख लघु एवं सीमांत किसान थे। वर्ष 2011 से लेकर अब तक किसानों के बंटवारे हुए हैं और ऐसे में पंजीकृत किसानों की संख्या 1.35 लाख से अधिक हो गई है। कुल किसानों में से योजना के तहत अपात्र किसानों की संख्या करीब पांच हजार ही है।

उप निदेशक कृषि डा. शिवकुमार केसरी ने बताया कि जिले में 1.30 लाख किसान योजना के पात्र हैं। वर्ष 2019 में योजना शुरू हुई थी। शुक्रवार को जिले के 1.15 लाख किसानों के खाते में वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली किश्त भेजी गई है। हो सकता है कि पैसा ट्रांसफर होने की प्रक्रिया में दो-तीन दिन लग जाएं। शेष किसानों को भी धनराशि जल्द जारी हो जाएगी। किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर लाभार्थियों की सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। योजना में एक वर्ष में छह हजार रुपये दो-दो हजार रुपये की किश्त के रूप में मिलते हैं।

chat bot
आपका साथी