श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी

कैराना में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर मन्नतें मांगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 10:34 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:21 AM (IST)
श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी
श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी

शामली, जेएनएन। कैराना में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर मन्नतें मांगी।

सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही यमुना नदी पर यूपी-हरियाणा से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जहां श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना भी की।

यमुना घाट पर साफ-सफाई के दिए निर्देश

संसू,कैराना: डीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले को लेकर यमुना घाट का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए।

सोमवार को डीएम अखिलेश सिंह व एसपी अजय कुमार पांडेय कैराना यमुना ब्रिज पर पहुंचे। यहां उन्होंने यमुना घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यमुना घाट पर गंदगी को देख असंतोष जाहिर किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को यमुना घाट पर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्नान को देखते हुए यमुना घाट पर गोताखोरों के साथ ही पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी