शिक्षा ही उन्नति का आधार : एसडीएम

कैराना एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा से ही उन्नति के द्वार खुलते हैं। प्रतिभाशाली कोई भी बच्चा शिक्षा के माध्यम से ही उच्च पदों पर पहुंच सकता है। वह खुद भी सरकारी स्कूल से पढ़े हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Dec 2020 12:53 AM (IST) Updated:Fri, 25 Dec 2020 12:53 AM (IST)
शिक्षा ही उन्नति का आधार : एसडीएम
शिक्षा ही उन्नति का आधार : एसडीएम

शामली, जेएनएन। कैराना एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा से ही उन्नति के द्वार खुलते हैं। प्रतिभाशाली कोई भी बच्चा शिक्षा के माध्यम से ही उच्च पदों पर पहुंच सकता है। वह खुद भी सरकारी स्कूल से पढ़े हैं।

एसडीएम गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में बच्चों एवं मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

गुरुवार को कैराना देहात के गांव बदलूगढ़ में स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वेटर व कंबल वितरण किए गए। मुख्य अतिथि एसडीएम ने कहा कि वह खुद सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। वर्तमान समय में सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। इस समय सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है और सुविधाएं भी। भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा की योगी सरकार शिक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन शामली के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गरीब व मेधावियों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। समाजसेविका ऋतु गोयल ने बच्चों को आत्मविश्वास का महत्व समझाया। उन्होंने आत्मविश्वास को ही सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि कई बार सब कुछ जानते हुए भी हमारे बच्चे बोलने में हिचकते हैं। मनोबल सदैव ऊंचा होना चाहिए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को स्वेटर भी वितरित किए।

इसके अलावा जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। एसडीएम ने विद्यालय में पौधा भी रोपा। इस दौरान तहसीलदार प्रवीण कुमार, बीडीओ गोपाल कृष्ण चौधरी, बीईओ बिजेंद्र बालियान, अमित जैन, उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी