सर्राफा यूनियन अध्यक्ष का निधन

कैराना नगर के मोहल्ला शीतला माता निवासी सर्राफा यूनियन के नगराध्यक्ष रमेशचंद्र वर्मा का सोमवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। रमेशचंद वर्मा ने कैराना की रामलीला महोत्सव में कई वर्ष तक रावण का अभिनय किया। साथ ही मंचन में भरपूर सहयोग किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:49 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:49 PM (IST)
सर्राफा यूनियन अध्यक्ष का निधन
सर्राफा यूनियन अध्यक्ष का निधन

शामली, जागरण टीम। कैराना नगर के मोहल्ला शीतला माता निवासी सर्राफा यूनियन के नगराध्यक्ष रमेशचंद्र वर्मा का सोमवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। रमेशचंद वर्मा ने कैराना की रामलीला महोत्सव में कई वर्ष तक रावण का अभिनय किया। साथ ही मंचन में भरपूर सहयोग किया। वह शिक्षण संस्था में भी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके निधन से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। शाम के समय उनका यमुना ब्रिज के निकट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। संसू दस्तावेज लेखक के निधन पर शोक

कैराना : गांव भूरा निवासी दस्तावेज लेखक चौधरी ऋषि पाल सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। वह गांव के पूर्व प्रधान भी थे। सोमवार को तहसील परिसर में दस्तावेज लेखक संघ शाखा कैराना की शोकसभा चौधरी जतन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें दस्तावेज लेखकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में महासचिव मामचंद चौहान, ताराचंद सैनी, चौधरी इकराम अली, चौधरी इनाम अली, राजपाल सिंह व तसलीम अहमद आदि मौजूद रहे। संसू जिलाध्यक्ष बने रामवीर

कैराना : अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल की ओर से क्षेत्र के गांव कंडेला निवासी पूर्व प्रधान रामवीर को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। जिस पर उनके शुभचितकों व ग्रामीणों में हर्ष है। कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। संसू मारपीट का आरोप

कांधला : कस्बा निवासी युवक सलीम ने थाने पर तहरीर मोहल्ले का युवक फिरोज पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने फिरोज को पकड़ लिया और शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। संसू

chat bot
आपका साथी