बुग्गियों से फिर जाम हुआ शहर

जागरण संवाददाता शामली शहर में जाम का झाम समाप्त नहीं हो रहा है। हालात दिनों-दिन खरा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 10:30 PM (IST)
बुग्गियों से फिर जाम हुआ शहर
बुग्गियों से फिर जाम हुआ शहर

जागरण संवाददाता, शामली : शहर में जाम का झाम समाप्त नहीं हो रहा है। हालात दिनों-दिन खराब होते जा रहे हैं। शुक्रवार शाम से रात तक शामली में मेरठ-करनाल, पानीपत-खटीमा व दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर जाम लगा रहा। हालात यह रहे कि जाम में घंटों तक वाहन फंसे रहे। एकाएक शहर में गन्ने से भरी बुग्गियां व ट्रैक्टर-ट्राली आने ये यह हालात पैदा हुए। जाम में फंसे रहे लोग जहां इससे निकलने की जुगतबाती करते रहे वहीं, पुलिस मूकदर्शक बनी रही। घंटों बाद जाम समाप्त होने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान कई लोगों में साइड लेने व वाहन टकराने से कहासुनी भी हुई।

शामली कस्बे के मध्य से तीन बड़े हाईवे जाते हैं। एक अनुमान के अनुसार, इन हाईवे से रोज लगभग तीस हजार हैवी वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा छोटे चौपहिया वाहनों की संख्या अलग है। शामली कस्बे के मध्य में शामली शुगर मिल होने से यहां गन्ने की बुग्गियां व ट्राली आने का सिलसिला जारी रहता है। रोज सैकड़ों वाहनों से गन्ना शुगर मिल में लाया जाता है। जिस दिन गन्ने से भरे वाहनों की संख्या बढ़ती है, शहर में जाम लग जाता है। शुक्रवार शाम भी ऐसा ही हुआ। गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली व बुग्गियां ज्यादा आने से शहर में जाम लग गया। सबसे ज्यादा हालात दिल्ली-यमुनोत्री व पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुए। शहर में इन हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंस गए। कई किमी लंबी लाइन लग गयी। शहर पूरी तरह जाम हो गया। दुपहिया वाहनों को भी निकलने की जगह नहीं मिली। जाम में घंटों तक हजारों वाहन फंसे रहे। इस दौरान निकलने की जल्दी के कारण कई वाहन चालकों में कहासुनी हुई। किसानों से कहासुनी के बाद मारपीट के हालात बने। पुलिस जाम के दौरान गायब मिली। जो पुलिस कर्मी थे, वह दूर खड़े मूकदर्शक बने रहे। देर शाम किसी तरह जाम खुला और वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया। रोज-रोज शहर में जाम से लोग तंग हो गए है। गंभीर बात यह है कि जाम से निपटने के बंदोबस्त अभी तक नहीं हो पाए है।

chat bot
आपका साथी