दिन निकलते ही लगा वाहनों का जाम

शहर में सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहनों का जाम लगा रहा। दोपहर होते ही मिल रोड पर गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रालीकी लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को करीब चार घंटे तक लगातार जाम लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 10:35 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 10:35 PM (IST)
दिन निकलते ही लगा वाहनों का जाम
दिन निकलते ही लगा वाहनों का जाम

शामली, जागरण टीम। शहर में सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहनों का जाम लगा रहा। दोपहर होते ही मिल रोड पर गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रालीकी लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को करीब चार घंटे तक लगातार जाम लगा रहा।

बुधवार को सुबह करीब नौ बजे से मेरठ-करनाल हाईवे पर बुढ़ाना रोड से लेकर आरके इंटर कालेज तक लंबा जाम लगा हुआ है। इससे शहर के अजंता चौक, विजय चौक आदि पर जाम लगा हुआ है। शहर के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम के झाम में कई अधिकारियों की गाड़ी भी फंसी देखने को मिली। इसके बाद यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। अभी भी शहर में जाम लगा हुआ है। उधर, दोपहर को मिल में गन्ने की आवक बढ़ने के कारण गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की लंबी लाइन लग गई। शहर के हनुमान रोड, वर्मा मार्केट रोड, नाला पटरी, धीमानपुरा रोड, सुभाष चौक आदि के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की लाइन लगी देखने को मिली। इस कारण दुकानों पर लोग नहीं पहुंचे और व्यापारी खाले बैठे नजर आए। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान करीब चार घंटे तक लगातार जाम लगा रहा। करीब शाम सात बजे ट्रैक्टर-ट्राली की लाइन वीवी इंटर कालेज तक लग गई। जाम के झाम के कारण कतार में लगे किसानों को शहर के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लाट बंटवारे के विवाद में दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र,जलालाबाद : जलालाबाद देहात में हाईवे किनारे पर स्थित प्लाट के बंटवारा विवाद में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जलालाबाद देहात के पश्चिमी दिशा की ओर हाईवे किनारे पर पुराने बस स्टैंड पर होटल निकट प्लाट है। हाईवे के निर्माण होने पर प्लाट की कीमत बढ़ चुकी है। बुधवार में दो पक्षों में प्लाट के बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था। इसी बीच चौकी प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष आपस में मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के इसरार मलिक पुत्र वजीर निवासी मोहम्मदी गंज तथा दूसरे पक्ष से जमशेद पुत्र फतू निवासी मोहल्ला मोहम्मदी गंज को गिरफ्तार कर थाना भेज दिया। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी