आधा घंटा फाटक बंद और जाम से ठहर गया शहर

नगर के धीमानपुरा फाटक पर ट्रेन क्रेन द्वारा विद्युत पोल डाला गया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक फाटक बंद रहा। इसके चलते फाटक के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। बुढ़ाना फाटक पर भी जाम रहा। लोग एक घंटे से ज्यादा जाम से जूझते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:29 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:29 PM (IST)
आधा घंटा फाटक बंद और जाम से ठहर गया शहर
आधा घंटा फाटक बंद और जाम से ठहर गया शहर

शामली, जेएनएन। नगर के धीमानपुरा फाटक पर ट्रेन क्रेन द्वारा विद्युत पोल डाला गया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक फाटक बंद रहा। इसके चलते फाटक के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। बुढ़ाना फाटक पर भी जाम रहा। लोग एक घंटे से ज्यादा जाम से जूझते रहे। ट्रैफिक पुलिस की भारी मशक्कत के बाद जाम खुला और शहर में आवागमन सुचारू हो सका।

सोमवार दोपहर नगर के धीमानपुरा फाटक को करीब आधा घंटे तक बंद कर दिया गया। ट्रेनक्रेन विद्युत पोल को डालने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान फाटक के दोनों ओर भयंकर जाम की स्थिति पैदा हो गई। आधा घंटे तक लोग जाम में फंसे खड़े रहे। वाहनों की कई मीटर तक लंबी कतार लग गई। बाइक सवार व पैदल जाने वाले लोगों को भी रास्ता नहीं मिला। जाम के दौरान बरात की बसें व एंबुलेंस फंसी खड़ी रही। आधा घंटे के बाद फाटक को खोला गया। फाटक खुलने के बाद वाहन चालकों में निकलने के लिए आपाधापी मच गई। सभी वाहनों की दो-दो लाइन बन गई। जाम की स्थिति को देखते हुए बाइक सवार बाजारों के रास्ते से निकलते नजर आए। वाहनों की संख्या अधिक होने की वजह से जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहनों को एक लाइन में लगाकर वाहनों को निकाला गया। करीब एक घंटे तक लोग जाम से हलकान रहे। उधर बुढ़ाना रोड स्थित फाटक के बंद होने की वजह से बुढ़ाना रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। ट्रकों व बसों की लंबी कतार लग गई। धीरे-धीरे जाम की स्थिति सामान्य हुई। दोपहर बाद जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी