महर्षि वाल्मीकि आश्रम में माता कालिका की मूर्ति स्थापना

शामली जेएनएन। मां कालिका की मूर्ति की स्थापना विधि-विधान पूर्वक की गई। मूर्ति स्थापना उपरांत भंडारा आयोजित किया गया। भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:10 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:10 PM (IST)
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में माता कालिका की मूर्ति स्थापना
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में माता कालिका की मूर्ति स्थापना

शामली, जेएनएन। मां कालिका की मूर्ति की स्थापना विधि-विधान पूर्वक की गई। मूर्ति स्थापना उपरांत भंडारा आयोजित किया गया। भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

जलालाबाद में कृष्णी नदी किनारे स्थित महर्षि बाल्मीकि आश्रम में माता कालिका विधि विधान पूर्वक पं. बलराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण से स्थापित कराई। इस मौके पर यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ में यज्ञमान तेजपाल पाहिवाल, गोविन्द बाल्मीकि रहे। सात दिन की पूजा अर्चना के बाद माता कालिका की मूर्ति स्थापित होने पर मां कालिका के जयनाद किया गया। माता कालिका की पूजा-अर्चना की गई। भजन, कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें मां कालिका का गुणगान किया गया। भोग लगाभंडारा आयोजित किया। भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सुरेश, गोविन्द, राहुल, प्रेम, बोबी, अजय कुमार, ओमप्रकाश, राजू, सूरज, प्रमोद कुमार, पप्पू, सावन, शालू आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी