पुलिस की मौजूदगी में ससुरालियों ने किया अंतिम संस्कार

ऊन में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला के शव का शनिवार को ससुरालियों ने पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:35 PM (IST)
पुलिस की मौजूदगी में ससुरालियों ने किया अंतिम संस्कार
पुलिस की मौजूदगी में ससुरालियों ने किया अंतिम संस्कार

शामली, जागरण टीम। ऊन में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला के शव का शनिवार को ससुरालियों ने पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने महिला के स्वजन को सूचना दी थी। उनके कहने पर ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।

कस्बा ऊन की काशीराम कालोनी में रहने वाले गाड़ी चालक सोम सिंह की पत्नी विभा ने कमरे को अंदर से बंद कर पंखे पर लटक कर फांसी लगा ली थी। सोम सिंह ने आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी, लेकिन खुल नहीं सका था। सूचना पर ऊन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़ा था। शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया था। शनिवार सुबह शव का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

ऊन पुलिस ने बताया कि मृतका विभा पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी की रहने वाली थी। महिला के भाई व भाभी को मामले की सूचना दे दी थी लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने से मना कर शव का अंतिम संस्कार करने को कह दिया था। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। यदि बाद में भी स्वजन आकर कार्रवाई करने को कहेंगे तो कार्रवाई शुरू की जाएगी। खेत से रंगेहाथ पकड़ा चोर, वीडियो वायरल

संवाद सूत्र, कैराना : गांव गोगवान में शनिवार को यामीन के खेत पर एक चोर चोरी कर रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इस मामले से जुड़ा वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में पकड़ा गया व्यक्ति जमीन पर बैठा हुआ नजर आ रहा है और उसके सामने विद्युत केबिल रखे हुए हैं। आसपास ग्रामीण खड़े हुए हैं। वीडियो में पुलिस भी नजर आ रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी