घायल युवक की अस्पताल में हालत स्थिर, हिरासत में संदिग्ध

थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत के भूमिया मंदिर परिसर में घायल मिले युवक का मेरठ अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक की हालत स्थिर है। अभी स्वजन ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:49 PM (IST)
घायल युवक की अस्पताल में  हालत स्थिर, हिरासत में संदिग्ध
घायल युवक की अस्पताल में हालत स्थिर, हिरासत में संदिग्ध

शामली, जागरण टीम। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत के भूमिया मंदिर परिसर में घायल मिले युवक का मेरठ अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक की हालत स्थिर है। अभी स्वजन ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है।

बनत के मोहल्ला हकीकत नगर निवासी सतेंद्र उर्फ सत्तू पुत्र लख्मी चंद नग्न हालत में भूमिया मंदिर परिसर में घायल हालत में पड़ा मिला था। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया था। लोगों व स्वजन की सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया था। उसे मेरठ मेडिकल कालेज में उपचार दिलाया जा रहा है। इलाज मिलने पर युवक की हालत स्थिर और फिलहाल उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस टीम भी अस्पताल में मौजूद है। थाना प्रभारी सुनील नेगी का कहना है कि अभी घायल के स्वजन ने तहरीर नहीं दी है। इस मामले में एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

.......

सेवानिवृत्ति पर पुलिस कर्मियों को दी विदाई

शामली, जागरण टीम। पुलिस लाइन में शनिवार को एक सादे समारोह में अधिवर्षता पूर्ण करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई।

शनिवार को शामली पुलिस में तैनात निरीक्षक विजय कुमार, अग्निशमन अधिकारी अजीज खां, उपनिरीक्षक राधेश्याम शर्मा, उपनिरीक्षक जवाहर लाल, उपनिरीक्षक राजबहादुर, उपनिरीक्षक जीतपाल, मुख्य आरक्षी रामनाथ व संसार सिंह सेवानिवृत्त हुए हैं। सीओ पुलिस लाइन व थानाभवन ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों से उनकी पुलिस विभाग में दी गई सेवा के अनुभवों को साझा किया।

सीओ ने कहा कि सभी लोगों ने अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दिया, जिसके लिए वे अपने परिवार से भी दूर रहे। वहीं, तमाम कठिनाइयों को सहन किया। अब सेवानिवृत्ति के बाद सभी अपने को नए कलेवर में ढालें। सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग से जुड़े रहें। सेवानिवृत्त होने के बाद जीवन में एकाकीपन आयेगा, उसे दूर करने के लिए अपने आप को व्यस्त रखें। स्वस्थ रखें। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिवार के लोग भी मौजूद रहे। बाद में सभी को उपहार भेंट किए गए।

chat bot
आपका साथी