जगदीश चंद्र बसु के जीवन के बारे में छात्रों को दी जानकारी

सरस्वती विद्या मंदिर में भारत के वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु की जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने छात्रों को जगदीश चंद्र बसु के बारे में जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:54 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:54 PM (IST)
जगदीश चंद्र बसु के जीवन के बारे में छात्रों को दी जानकारी
जगदीश चंद्र बसु के जीवन के बारे में छात्रों को दी जानकारी

शामली, जागरण टीम। सरस्वती विद्या मंदिर में भारत के वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु की जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने छात्रों को जगदीश चंद्र बसु के बारे में जानकारी दी।

मंगलवार को शहर के बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के उप प्रधानाचार्य मलूक चंद्र ने की। संचालन आचार्य सोमदत्त आर्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य अशोक सोम ने छात्रों को बताया कि जगदीश चंद्र बसु पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य किया। उप प्रधानाचार्य मलूक चंद ने सभी छात्रों को जीवन में वैज्ञानिक सोच का विकास करने पर बल दिया। इस दौरान मोहर सिंह, पवन कुमार, प्रीतम सिंह, विजय कुमार, सचिन कुमार, नीटू कश्यप, ब्रिजेश कुमार, परितोष कुमार, मधुबन शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, अंकुर कुमार, योगेंद्र सैनी, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे। क्रास कंट्री चैंपियनशिप के लिए पांच दिसंबर को ट्रायल

जागरण संवाददाता, शामली : शहर के उधम सिंह स्टेडियम में पांच दिसंबर को यूपी स्टेट एनुअल क्रास कंट्री चैंपियनशिप के लिए ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी स्टेट चैंपियपनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

डिस्ट्रिक एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जबरसिंह खैवाल ने बताया कि पांच दिसंबर को शहर के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में 55वीं यूपी स्टेट एनुअल क्रास कंट्री चैंपियनशिप के लिए ट्रायल होगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। चैंपियनशिप में पुरुष-महिला यूपी-20, यूपी-18 ऐज ग्रुप में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इवेंट में दस किलोमीटर पुरुष वर्ग में, अंडर 20 में आठ किमी, अंडर 18 में छह किमी, बालक अंडर-16 में दो किमी दौड़ होगी। वहीं महिला में दस किलोमीटर में महिला, अंडर 20 में छह किमी, अंडर 18 में चार किमी तथा बालिका अंडर 16 में दो किमी दौड़ होगी। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी यूपीएए उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन में अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें।

chat bot
आपका साथी