स्व. इंदिरा गांधी का भावपूर्ण स्मरण

जागरण संवाददाता, शामली: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कांग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:49 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:49 PM (IST)
स्व. इंदिरा गांधी का भावपूर्ण स्मरण
स्व. इंदिरा गांधी का भावपूर्ण स्मरण

जागरण संवाददाता, शामली: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।

सोमवार को शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी एक निर्भीक, साहसी एवं दृढ़ निश्चयी महिला थी। वे 1966 से 1977 व 1980 से 1984 तक प्रधानमंत्री रहीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने देश के लिए कई बड़े फैसले लिए। उन्होंने अपने कार्यकाल में पाकिस्तान को हराकर व 1984 में आपरेशन ब्लू स्टार द्वारा आतंकवादी व अलगाववादी गतिविधियों को पंजाब से समाप्त किया। कुछ धार्मिक अलगाववादी के इशारे पर उन्हीं के अंगरक्षकों ने इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, महेन्द्र शर्मा, राजीव कुमार वशिष्ठ, योगेश भारद्वाज, अनुज गौतम, ठा. लाखन ¨सह, संजय ¨सह, सुभाष हटवाल, शिव कुमार शर्मा, जितेंद्र शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी