27 सितंबर को शांतिपूर्वक होगा भारत बंद

किसान यूनियन की गांव बहावड़ी में बैठक हुई और 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर विचार-विमर्श किया गया। व्यापार मंडल समेत तमाम संगठनों से भी इस आंदोलन में सहयोग की अपील की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:00 PM (IST)
27 सितंबर को शांतिपूर्वक होगा भारत बंद
27 सितंबर को शांतिपूर्वक होगा भारत बंद

शामली, जागरण टीम। किसान यूनियन की गांव बहावड़ी में बैठक हुई और 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर विचार-विमर्श किया गया। व्यापार मंडल समेत तमाम संगठनों से भी इस आंदोलन में सहयोग की अपील की गई।

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर शांतिपूर्वक भारत बंद होगा। सुबह छह से शाम चार बजे तक का वक्त रखा गया है। गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह ने कहा कि किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हुए दस माह होने वाले हैं, लेकिन यह सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। किसान विरोधी कानून थोपे जा रहे हैं, लेकिन इस लड़ाई में जीत किसानों की होगी।

भारत बंद में व्यापारी वर्ग और ट्रेड यूनियन का सहयोग मिल रहा है। केंद्र के साथ ही राज्य की सरकार ने भी किसानों से धोखा किया है। वहीं, 14 दिन में भी गन्ना भुगतान वायदा किया था। किसान की आय दोगुना तो नहीं हुई, लेकिन किसान की आर्थिक स्थिति और खराब जरूर हो गई है। सरकार बकाये का भुगतान कराए, उत्पादन लागत के हिसाब से गन्ना मूल्य घोषित करे और पंजाब की तर्ज पर बिजली बिल को फिक्स किया जाए। बेसहारा गोवंश की समस्या से भी निजात दिलाई जाए। बैठक में जयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अमित निर्वाल, अनु मलिक, मनोज मलिक व संजीव लिलौन आदि मौजूद रहे।

....

प्राथमिक विद्यालय में मनाया मीना का जन्मदिन

शामली, जागरण टीम। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय में कुरमाली एक में मीना का जन्म दिन मनाया गया। केक काटा गया। इस दौरान सहायक अध्यापिका डिंपल कश्यप ने मीना के चरित्र पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शालू कुमार ने बताया कि मीना कौन है। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को मीना चरित्र को कहानी का रूप दिया गया है। इसी दिन मीना का जन्मदिन मनाया जाता है। मीना एक छोटी सी बालिका है जो लिंग. भेद, बालिका शिक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, स्वास्थ्य एवं सफाई अन्य प्रमुख सामाजिक बुराइयों से लड़ती है। मीना यूनिसेफ द्वारा प्रायोजित एक काल्पनिक चरित्र है।

इस दौरान विद्यालय की सभी बालिकाओं एवं बालकों ने हिस्सा लिया। बालिकाओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। उत्साह से भरे माहौल में मीना के रूप में पावर एंजल ने केक काटा। मीना मंच कक्ष को पूरा सजाया गया। रंगोली बनायी गई। विद्यालय के सहायक अध्यापक अवनीश त्यागी, शिक्षा मित्र मनोज कुमार व शाहिदा खातून का सहयोग रहा। बताया गया कि मीना का जन्म दिन सभी विद्यालयों में मनाया गया।

chat bot
आपका साथी