पारा बढ़ा, लू के थपेड़े लोगों को कर रहे प्रभावित

शामली जेएनएन शुक्रवार की सुबह से ही आसमान बिल्कुल साफ रहा। सुबह से ही सूर्य देव से तेज धूप अपना प्रकोप दिखा रही थी। दोपहर के समय गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लू के थपेड़े सड़कों पर आने जाने वाले लोगों को परेशान करती रही। अधिकांश लोग मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते दिखाई दिए। शाम तक गर्मी का प्रकोप जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 10:49 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 10:49 PM (IST)
पारा बढ़ा, लू के थपेड़े लोगों को कर रहे प्रभावित
पारा बढ़ा, लू के थपेड़े लोगों को कर रहे प्रभावित

शामली, जेएनएन: शुक्रवार की सुबह से ही आसमान बिल्कुल साफ रहा। सुबह से ही सूर्य देव से तेज धूप अपना प्रकोप दिखा रही थी। दोपहर के समय गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लू के थपेड़े सड़कों पर आने जाने वाले लोगों को परेशान करती रही। अधिकांश लोग मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते दिखाई दिए। शाम तक गर्मी का प्रकोप जारी रहा।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आसमान बिल्कुल साफ रहा। सुबह के बाद से ही सूर्य देव अपने रौद्र रूप में दिखाई दिए। तेज धूप व गर्म हवाएं सुबह दस बजे के बाद से शुरु हो गई। दोपहर के समय ये हवा तेज लू में परिवर्तन हो गई। तेज धूप व लू के चलते लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे। जरूरी कार्य से बाहर निकलने वाले लोगों को लू व तेज धूप प्रभावित कर रही थी। पैदल, बाइकों व ट्रैक्टरों पर चलने वाले लोग मुंह पर कपड़ा लगाकर लू से बचते नजर आए। खेतों में कार्य करने वाले किसान भी लू से प्रभावित दिखाई दिए। कुछ युवा गर्मी से बचाव के लिए नहरों व नलकूपों पर नहाते नजर आए। नहर व नलकूपों पर युवाओं की नहाने के लिए होड़ रही। दोपहर के समय धूप अपना प्रकोप दिखा रही थी। दोपहर के समय पंखे भी गर्म हवा दे रहे थे। आफिसों पर कार्य करने वाले लोग गर्मी से परेशान रहे। शाम तक तेज गर्म हवाएं चलती रही। गर्मी का प्रकोप जारी रहा।

chat bot
आपका साथी