शामली से जाने वाले रेल यात्रियों की संख्या में इजाफा

शामली जेएनएन दोगुने किराए के साथ चली दिल्ली-शामली-सहारनपुर मेल में अब यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। 22 फरवरी को करीब 11 माह बाद ट्रेन शुरू हुई थी जिस दिन महज 25 यात्री ही थे। धीरे-धीरे संख्या में इजाफा होता गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:50 PM (IST)
शामली से जाने वाले रेल यात्रियों की संख्या में इजाफा
शामली से जाने वाले रेल यात्रियों की संख्या में इजाफा

शामली, जेएनएन : दोगुने किराए के साथ चली दिल्ली-शामली-सहारनपुर मेल में अब यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। 22 फरवरी को करीब 11 माह बाद ट्रेन शुरू हुई थी, जिस दिन महज 25 यात्री ही थे। धीरे-धीरे संख्या में इजाफा होता गया। अब शामली से औसतन 250 यात्री शामली से चढ़ रहे हैं। कोरोना काल से पहले तक यह दिल्ली-शामली-सहारनपुर पैसेंजर के नाम से चला करती थी।

दिल्ली-शामली-सहारनपुर मेल दिल्ली से लेकर सहारनपुर तक हर स्टेशन पर रुक रही है। इसके किराये में भी करीब दोगुने का इजाफा हो चुका है। इससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली-शामली रूट पर सप्ताह में तीन दिन हरिद्वार-उदयपुर स्पेशल भी चल रही है। यह रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलती है। दिल्ली-शामली-सहारनपुर मेल चलने से शामली, बड़ौत, नानौता, रामपुर और सहारनपुर के यात्रियों को काफी सहूलियत हो गई है। शामली से काफी संख्या में नौकरी करने लोग दिल्ली जाते हैं। शामली के साथ बड़ौत, कांधला आदि यात्री भी चढ़ते हैं। शामली स्टेशन के अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि दिनोंदिन यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जैसे-जैसे दैनिक यात्रियों को रेल चलने का पता चल रहा है। वैसे-वैसे लोग रेल से यात्रा करने लगे हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से कोविड की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। शारीरिक दूरी और सैनिटाइजर के उपयोग के लिए यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।

डिवाइडर से टकराने से बाइक युवक की मौत

शामली, निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर से टकराकर एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

क्षेत्र के गांव कंडेला निवासी अंकित (22) हरियाणा में किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। गुरूवार देर रात वह अपने एक साथी के साथ में बाइक द्वारा हरियाणा की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह पंजीठ के निकट पहुंचा, तभी संतुलन बिगड़ जाने के निर्माणाधीन पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग 709एडी पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस दोनों को लेकर सीएचसी में पहुंची। वहां अंकित को मृत घोषित कर दिया गया और उसके साथी को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।

chat bot
आपका साथी