शामली में नहीं हुई मुख्यमंत्री के आदेशों पर कार्रवाई

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध पार्किंग से लगने वाले जाम की समस्या का निदान कराने के लिए अवैध पार्किंग बंद करने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि चौबीस घंटे में अवैध पार्किंग बंद हो जानी चाहिए। इसके बाद भी यदि अवैध पार्किंग जारी रहती है तो संबंधित ईओ जिम्मेदार होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 10:27 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 10:27 PM (IST)
शामली में नहीं हुई मुख्यमंत्री के आदेशों पर कार्रवाई
शामली में नहीं हुई मुख्यमंत्री के आदेशों पर कार्रवाई

शामली, जागरण टीम। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध पार्किंग से लगने वाले जाम की समस्या का निदान कराने के लिए अवैध पार्किंग बंद करने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि चौबीस घंटे में अवैध पार्किंग बंद हो जानी चाहिए। इसके बाद भी यदि अवैध पार्किंग जारी रहती है तो संबंधित ईओ जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद नगर में धड़ल्ले से अवैध पार्किंग चल रही हैं। आला अफसर हैं कि मुख्यमंत्री के आदेशों को भी तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।

दैनिक जागरण ने पूरे प्रदेश में अवैध पार्किंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 अगस्त को आदेश दिए थे कि 24 घंटे में अवैध पार्किंग बंद कर दी जाए। शामली जनपद में नगर पालिकाओं और नगर पंचायत प्रशासन ने इस दिशा में कोई कदम ही नहीं उठाया। जनपद की शायद ही कोई नगर पंचायत या नगर पालिका हो, जहां अवैध पार्किंग नहीं चल रही हो। इस संबंध में बात की गई तो नगर पंचायत के ईओ और पालिका अधिकारियों ने मामले को बेहद हल्के में लिया। शामली जिला मुख्यालय पर ही अवैध पार्किंग धड़ल्ले से चल रही है। कैराना मार्ग पर तो करीब पांच सौ मीटर फुटपाथ पर टैक्सी वालों ने कब्जा कर लिया है। इस मार्ग पर दोनों और वाहन खड़े रहते हैं। इनकी वजह से जाम लगा रहता है। इसके बावजूद पालिका और पुलिस प्रशासन इस दिशा में कोई सख्त कदम नहीं उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब मुख्यमंत्री के आदेशों को लेकर पालिका प्रशासन और अफसर हीलाहवाली कर रहे हैं तो आम लोगों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। आम आदमी यदि एक मिनट के लिए भी वाहन पार्क कर दे तो उसका चालान काट दिया जाता है, लेकिन अवैध पार्किंग की ओर कोई देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। इनका कहना है

पालिका की ओर से कोई अवैध पार्किंग नहीं चल रही है। पालिका ने किसी को पार्किंग के लिए कोई अधिकृत नहीं किया गया है।

सुरेंद्र सिंह यादव, ईओ शामली यातायात व्यवस्था प्रबंधन में पार्किंग बेहद अहम हिस्सा है। जनपद की समस्त नगर पालिकाओं और नगर पंचायत के ईओ को पत्र लिखकर अवैध और वैध पार्किंग की सूची मांगी गई है। सूची मिलते ही अवैध पार्किंग तत्काल हटाई जाएंगी।

ओ.पी. सिंह, एएसपी शामली

chat bot
आपका साथी