वादा खिलाफी हुई तो 24 अक्टूबर से फिर शुरू होगा आंदोलन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने विभिन्न समस्याओं व मांगों को 24 अक्टूबर तक पूरा न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के पदाधिकारियों ने साफ किया कि ऊर्जा मंत्री के आश्वासन पर विद्युतकर्मी अपने काम पर लौटे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:26 PM (IST)
वादा खिलाफी हुई तो 24 अक्टूबर से फिर शुरू होगा आंदोलन
वादा खिलाफी हुई तो 24 अक्टूबर से फिर शुरू होगा आंदोलन

जेएनएन, शामली। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने विभिन्न समस्याओं व मांगों को 24 अक्टूबर तक पूरा न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के पदाधिकारियों ने साफ किया कि ऊर्जा मंत्री के आश्वासन पर विद्युतकर्मी अपने काम पर लौटे थे। इसमें 24 अक्टूबर तक का समय दिया गया था, लेकिन यदि निर्धारित अवधि में कोई समाधान नहीं हुआ तो 25 अक्टूबर से फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

सोमवार को संगठन के क्षेत्रीय सचिव सिकंदर सिंह यादव ने बताया कि राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जीबी पटेल व केंद्रीय महासचिव जयप्रकाश के नेतृत्व मे प्रदेश के अलग-अलग सभी क्षेत्रों मे 17 अक्टूबर से संपर्क, संवाद व प्रवास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत 18 अक्टूबर को संगठन के नेतृत्व मे भ्रमण टोली का दौरा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दौरे कार्यक्रम में सहारनपुर क्षेत्र के तीनों जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के सभी अवर अभियंताओ ने प्रतिभाग किया था। इसके बाद आंदोलन जारी था। 14 अक्टूबर को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने संगठन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की गई। इसमे संगठन प्रतिनिधियों ने संगठन की मांगो के संबंध मे शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन के साथ गत वर्ष मे बनी स्पष्ट सहमतियों के बावजूद भी उसे लागू न करने पर ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया। इस पर ऊर्जा मंत्री ने भरोसा दिलाया था कि समस्या का समाधान होगा। इस पर 24 अक्टूबर तक आंदोलन स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि संगठन ने निर्णय लिया है कि यदि जल्द सकारात्म कदम नहीं उठाए जाते तो 15 अक्टूबर से आंदोलन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान भानुप्रताप कुशवाहा, पंकज कुमार गुप्ता, धर्मेद्र सिंह, जमदयाल, मितेश कुमार, संदीप कुमार, विजयशंकर, अजय कुमार कन्नौजिया, कृपाशंकर पटेल आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी