कोविड अस्पताल लेवल-2 में बढ़ाए जाएंगे सौ बेड

जेएनएन शामली कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए कोविड चिकित्सालय लेवल-2 में सौ बेड बढ़ा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:13 PM (IST)
कोविड अस्पताल लेवल-2 में बढ़ाए जाएंगे सौ बेड
कोविड अस्पताल लेवल-2 में बढ़ाए जाएंगे सौ बेड

जेएनएन, शामली : कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए कोविड चिकित्सालय लेवल-2 में सौ बेड बढ़ाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल 90 बेड तैयार हैं और 19 मरीज भर्ती हैं।

सितंबर में जिला संयुक्त अस्पताल में 100-100 बेड के लेवल-1 और लेवल-2 चिकित्सालय शुरू किया गया था। पिछले कई माह से अधिकांश संक्रमितों को घर में ही आइसोलेट किया जा रहा था। केस भी कम हो गए थे। फरवरी में कोविड चिकित्सालय भी खाली हो गया था। लेकिन मार्च से रफ्तार तेज हो गई और लगातार गति बढ़ती जा रही है। ऐसे में पिछले सप्ताह से चिकित्सालय को शुरू कर दिया गया है। जिला संयुक्त अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सफल कुमार ने बताया कि लक्षण वालों के साथ ही उन संक्रमितों को भर्ती किया जा रहा है, जिन्हें थोड़ी भी दिक्कत होती है। बुधवार को भर्ती मरीजों की संख्या 23 हो गई थी, लेकिन चार मरीजों को गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले कुछ मरीजों को मेडिकल कालेज मेरठ और सहारनपुर रेफर भी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि लेवल-2 में सौ बेड बढ़ाए जा रहे हैं। मरीजों की संख्या के अनुसार जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त बेड का प्रबंध भी कर लिया जाएगा। 300 से अधिक मरीज घर में आइसोलेट हैं। रेपिड रेस्पांस टीमें मरीजों से फोन पर संपर्क करती हैं। उनका तापमान, आक्सीजन का स्तर का ब्योरा लिया जाता है। नियमित रूप से समीक्षा भी की जा रही है।

रसोई हुई शुरू

जिला संयुक्त अस्पताल में बुधवार से रसोईघर को भी शुरू कर दिया गया है। अभी तक बाहर से ही भोजन का प्रबंध किया जा रहा था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सफल कुमार ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब खाना अस्पताल में ही तैयार हो रहा है। गुणवत्ता व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी