गन्ने के खेत में मिला मानव कंकाल, पोस्टमार्टम को भेजा

थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में एक ईख के खेत में मानव कंकाल मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उधर कंकाल को लेकर कई चर्चाएं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:54 PM (IST)
गन्ने के खेत में मिला मानव कंकाल, पोस्टमार्टम को भेजा
गन्ने के खेत में मिला मानव कंकाल, पोस्टमार्टम को भेजा

शामली, जागरण टीम। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में एक ईख के खेत में मानव कंकाल मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उधर, कंकाल को लेकर कई चर्चाएं हैं। मंगलवार को कुछ लोग बनत के जलालपुर मार्ग पर खेतों पर गए थे। इस दौरान बनत निवासी निखिल पुत्र राजबीर निवासी बनत के खेत में मानव कंकाल के अवशेष पड़े देखे गए। इससे लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना आदर्श मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि मौके पर ईख के खेत में एक मानव खोपड़ी व कुछ अस्थियां पड़ी हुई थीं, जो काफी पुरानी दिखाई दे रही थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। टीम ने खोपड़ी व अस्थियों की जांच-पड़ताल की।

इसके बाद पुलिस ने खेत मालिक व ग्रामीणों की मौजूदगी में कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी सुनील नेगी ने बताया कि ईख के खेत में मानव खोपड़ी व कुछ अस्थियां मिली है। फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पहचान कराने के लिए अस्थियां का डीएनए भी कराया जाएगा। जांच के लिए एक टीम गठित जाएगी। उधर, लोगों का कहना है कि मानव कंकाल की खोपड़ी व अस्थियां मिली है। हो सकता है कि किसी ने हत्या कर काफी दिन पहले मामला छिपाने के उद्देश्य से अस्थियां खेत में छिपा दी। पुलिस को जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए। ताकि शिनाख्त होने के बाद मृतक के स्वजन को सूचना दी जा सके।

chat bot
आपका साथी