करवाचौथ पर इस फैंसी करवों की मांग

शामली जेएनएन करवाचौथ पर्व के नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। साड़ी व कास्मेटिक की दुकानों पर महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही है। वही फैंसी करवों को महिलाएं काफी खरीदारी कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:04 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:04 PM (IST)
करवाचौथ पर इस फैंसी करवों की मांग
करवाचौथ पर इस फैंसी करवों की मांग

शामली, जेएनएन:

करवाचौथ पर्व के नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। साड़ी व कास्मेटिक की दुकानों पर महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही है। वही फैंसी करवों को महिलाएं काफी खरीदारी कर रही है।

चार नवंबर को करवाचौथ का पर्व पूरे देश में मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर महिलाएं खरीदारी में जुट गई है। नगर के गांधी चौक, नया बाजार, बड़ा बाजार, नेहरु मार्केट स्थित साड़ी व कास्मेटिक की दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली। साड़ी की दुकानों पर महिलाएं फैंसी साड़ियां, लहंगे आदि की खरीदारी कर रही है। कास्मेटिक की दुकानों पर मेहंदी की बिक्री ज्यादा हो रही है। करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से शाम तक बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। इसी के साथ बाजारों में मिट्टी के करवे के साथ फैंसी सजे हुए करवे भी महिलाएं पसंद कर रही है। बाजारों में महिलाओं की बढ़ती भीड़ को लेकर पुलिस विभाग ने भी सर्तकता बढ़ा दी है। बाजारों में पुलिस को तैनात कर दी गई है। आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखे हुए है। करवाचौथ पर्व को लेकर बाजार सह रहे है।

chat bot
आपका साथी