हाईस्कूल फेल ठग ने खाते से उड़ाए 80 हजार, गिरफ्तार

एक युवक हाईस्कूल की परीक्षा पास न कर सका लेकिन वह ठगी का मास्टर बन गया। उसने मोबाइल पर बात कर एक सीधे साधे व्यक्ति को बातों में उलझाकर उसके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिये।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 11:07 PM (IST)
हाईस्कूल फेल ठग ने खाते   से उड़ाए 80 हजार, गिरफ्तार
हाईस्कूल फेल ठग ने खाते से उड़ाए 80 हजार, गिरफ्तार

शामली, जेएनएन। एक युवक हाईस्कूल की परीक्षा पास न कर सका, लेकिन वह ठगी का मास्टर बन गया। उसने मोबाइल पर बात कर एक सीधे साधे व्यक्ति को बातों में उलझाकर उसके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिये। पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की तो साइबर सेल ने जांच-पड़ताल की। सत्यता सामने आने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

मामला आठ मई का है। नगर की माजरा रोड स्थित अग्रवाल कालोनी निवासी सत्यपाल सिंह को मोबाइल प्रयोग करने का ज्यादा ज्ञान नहीं है। उनके पास आठ मई को एक युवक ने फोन किया। उसने इस अंदाज में बात की, जैसे वह सत्यपाल सिंह को पहले से जानता हो।

फोन करने वाले ने अपना नाम विजय बताया। कहा कि वह उनके खाते में 20 हजार रुपये भेज रहा है। यह रकम निकाल कर वह उनके लड़के को दे दें। सत्यपाल ने खाते से रुपये निकालना व डालना आने से इंकार कर दिया। खाते के बारे में जानकारी करने के बाद फोन करने वाले युवक ने सत्यपाल सिंह के खाते से चार बार में 80 हजार रुपये निकाल लिये।

इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। साइबर सेल ने जांच पड़ताल की तो आरोपित युवक मोहसीन पुत्र ताहिर निवासी ग्राम दहाना, थाना पहाड़ी, जिला भरतपुर पाया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उस समय चौंक उठी जब पता चला कि युवक ने बताया कि वह हाईस्कूल फेल है। उसने पुलिस को बताया कि उसने तो यूं ही सत्यपाल सिंह को फोन किया था।

टूकालर पर उनका नाम आया तो बातचीत कर ठगी की थी। दारोगा सत्यनारायण दहिया ने बताया कि आरोपित ने अलग-अलग तीन नंबरों से पीड़ित को फोन किए थे। गिरफ्तार कर आरोपित का चालान कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी