जैन मंदिर में हवन-पूजन, गलतियों के लिए मांगी क्षमा

श्री 1008 पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को क्षमावाणी पर्व मनाया गया। हवन और पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। अन्य जैन मंदिरों में मंगलवार को क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:32 PM (IST)
जैन मंदिर में हवन-पूजन, गलतियों के लिए मांगी क्षमा
जैन मंदिर में हवन-पूजन, गलतियों के लिए मांगी क्षमा

शामली, जागरण टीम। श्री 1008 पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को क्षमावाणी पर्व मनाया गया। हवन और पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। अन्य जैन मंदिरों में मंगलवार को क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा।

दस से 19 सितंबर तक पर्युषण पर्व मनाया गया और जैन मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में आने लगे थे। विधि-विधान के साथ ही पूजा-अर्चना की गई। हवन में आहुति प्रदान करने के बाद क्षमा मांगी गई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल जैन ने बताया कि क्षमा मांगने या क्षमा करने से कोई छोटा नहीं होता है। हमें हृदय में दया और क्षमा का भाव सदैव रखना चाहिए। क्षमता मांगने या क्षमा करने से कोई छोटा नहीं होता है, बल्कि इससे हमारा व्यक्तित्व और अधिक ऊंचा होता है। क्षमा का भाव तभी मन में रहेगा, जब हम अहंकार, ईष्र्या, लोभ, लालच आदि विकारों से मुक्त होंगे। उक्त विकारों को त्यागने की शिक्षा पर्युषण पर्व देता है। इस दौरान मंदिर कमेटी के महामंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन आदि मौजूद रहे।

...

व्यापार मंडल की थाना भवन टीम का गठन

शामली, जागरण टीम। शामली के थाना भवन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नई टीम का गठन किया गया। शामली से आए प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल जिला अध्यक्ष अनुराग जैन, जिला सचिव राहुल गोयल ने पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा। नई टीम में अनिल अग्रवाल को अध्यक्ष, मनोज गोयल महामंत्री व सचिन गोयल को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए अंकित गोयल ने कहा कि सभी व्यापारियों को एकजुट होकर व्यापारी हित की लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन में बहुत बड़ी शक्ति है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह जिला अधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बंधु की मीटिग होती है जिसमें जनपद के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहती हैं और हमारे द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को उसमें निस्तारित कराया जाता है।

chat bot
आपका साथी